जोधपुर के बासनी में एक निर्माणाधीन फैक्ट्री की छत ढह जाने से 8 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, कुछ घायल हैं। हादसा मंगलवार शाम को हुआ। फैक्ट्री का मलबा बुधवार तक नहीं हटाया जा सका है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2-2 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है। वहीं, गंभीर घायलों को 40-40 हजार रुपए दिए जाएंगे। आर्थिक सहायता और बढ़ाई जा सकती है।