बीच टीवी इंडस्ट्री के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीवी शो श्रीगणेश के एक्टर जागेश मुकाती का निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार दोपहर को अंतिम सांस ली। वे 47 साल के थे। रिपोर्ट्स की मानें तो वो पिछले तीन-चार दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन से बॉलीवुड और टीवी जगत में एक बार फिर से शोक की लहर है।इंडस्ट्री के लिए बीता कुछ वक्त काफी मुश्किल रहा है। कई सेलेब्स ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान, प्रेक्षा मेहता, बासु चटर्जी, गीतकार योगेश जैसे कई सेलेब्स का निधन हो गया।