ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोरसे ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि ‘मशीन लर्निंग’ तकनीक से अविश्वसनीय सूचनाओं को रोक पाने में समस्या आने की वजह से यह निर्णय लिया गया।
डेटा चोरी से परेशान सोशल मीडिया यूजर्स अब पारंपरिक एप को छोड़ सुरक्षित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को तलाश रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण Mastodon का भारत में बढ़ते चलन के तौर पर देखा जाना चाहिए।
अयोध्या की-वर्ड को अगर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है तो वह है उत्तर प्रदेश। जहां के लोगों ने गूगल पर अयोध्या लिखा है। इसके बाद कर्नाटक गोवा, और दिल्ली रहे। वहीं ट्विटर भी गूगल की तरह 16 अक्टूबर के दिन सबसेस ज्यादा ट्रेंड में '#राममंदिर निर्माण' ही रहा।
शो में पूछे गए सवाल से देश के हजारों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिसकी नाराजगी वे सोशल मीडिया पर दिखा रहे हैं।
ट्विटर पर बने राम- सीता, रावण, विभीषण सहित तमाम देवी-देवताओं के नाम से बने अकाउंट की जांच होगी। इसकी मॉनिटरिंग के लिए पुलिस की एक टीम को लगा दिया गया है
फोटो में अनुष्का बछड़े को कुछ खिलाती हुई दिख रही थी। फोटो में पीछे का नजारा काफी खूबसूरत था, जिसमें आसमान और पहाड़ दिखाई दे रहे थे।
ट्विटर पर उनके एक फैन ने यह सुझाव दिया कि कपूर को महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री बना दिया जाए। 2001 में आई उनकी फिल्म 'नायक' में, टेलीविजन रिपोर्टर की भूमिका निभाने वाले कपूर एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनते हैं।
एक अरबी भाषा के ट्विटर अकाउंट ने शनिवार देर रात लिखा, ‘‘अकाउंट पर रोक लगा दी गई है।’’ इस बीच, ट्विटर के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ ट्विटर पर गैरकानूनी आतंकवादी संगठनों और हिंसक चरमपंथी समूहों के लिए कोई जगह नहीं है।’’
टेस्ला के प्रमुख एलन द्वारा ट्विटर छोड़ने का ऐलान उनके लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। अपने ट्वीट से मस्क कई बार मुसीबत में फंस चुके हैं। मस्क के ट्विटर पर है दो करोड़ 90 लाख फॉलोवर।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सौरव गांगुली (NCA) के हेड राहुल द्रविड़ से मिलने बेंगलुरु पहुंचे थे, जहां एयरपोर्ट में ही फैंस ने उनको घेर लिया। अपने चाहने वालों के बीचोबीच पहुंचकर गांगुली ने एक सेल्फी ली और उसे अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट कर दिया।