ट्विटर छोड़ने के बाद पहली बार सामने आई शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी, सोनाक्षी ने जो कहा उसे सुन सभी है हैरान

Jun 22 2020, 05:26 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए नेपोटिज्म और गुटबाजी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा भी यूजर्स के निशाने पर आईं। सोनाक्षी ने अपना ट्विटर अकाउंट ही डीएक्टिवेट कर दिया था, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी थी। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर ही एक लंबा पोस्ट लिखकर ट्रोल करने वालों को खरी खोटी सुनाई है। सोनाक्षी कहती हैं - आपकी नकारात्मकता ने मुझे या मेरे जीवन पर कभी भी फर्क नहीं पड़ने दिया। बीते 10 साल में मेरे एक करोड़ 60 लाख फॉलोअर्स हुए। मुझे उम्मीद है कि सभी नफरत करने वाले और ट्रोल करने वाले जल्द ठीक होंगे। उन्हें ढेर सारा प्यार।

 

सुशांत की मौत के बाद लगी सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ने की होड़, सोनाक्षी के बाद अब इन्होंने भी छोड़ा ट्विटर

Jun 21 2020, 02:27 PM IST

मुंबई। सुशांत सिंह राजूपत की मौत के बाद आए दिन सेलेब्स सोशल मीडिया अकाउंट से दूरी बनाते जा रहे हैं। करन जौहर के कई लोगों को अनफॉलो करने और सोनाक्षी सिन्हा के ट्विटर छोड़ने के बाद अब कई लोगों ने सोशल मीडिया अकाउंट डी-एक्टिवेट कर दिया है। शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी के बाद अब हुमा कुरैशी के भाई साकिब सलीम, सलमान के जीजा आयुष शर्मा, और नोटबुक फिल्म के एक्टर जहीर इकबाल ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट डी-एक्टिवेट कर दिए हैं। इतना ही नहीं, हुमा कुरैशी के ब्वॉयफ्रेंड मुदस्सर अजीज ने भी इंस्टाग्राम छोड़ दिया है।