दिल्ली में कोरोना से एक दिन में 23 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग दिल्ली के अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती थे। अभी तक दिल्ली में कोरोना से मरने वालों में ये आंकड़ा सबसे ज्यादा है। दिल्ली में कोरोना वायरस के 24 घंटे में 591 केस सामने आए हैं।
कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को घर लाने के लिए ट्रेन और बसें चलाई जा रही हैं। इस बीच डराने वाली खबर है कि पिछले चार दिनों में बिहार में 400 से ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आए हैं। यहां पहुंचने वाला करीब हर चौथा शख्स कोरोना पॉजिटिव निकल रहा है।
भारत में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक संक्रमण के 81997 केस सामने आ चुके हैं। महामारी ने 2649 लोगों की जान ले ली है। भारत में पिछले 24 घंटे में 3940 मामले सामने आए हैं। इनमें से अकेले 1600 मामले महाराष्ट्र में आए हैं।
देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या देश में 63 हजार 420 हो गई है। अब तक 2109 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि संक्रमण के शिकार 19 हजार 428 लोग ठीक भी हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि देश में रिकवरी रेट 30 फीसदी से ऊपर है।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3656 नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद अब संक्रमित मरीजों की संख्या 46 हजार 437 हो गई है। वहीं, अब तक 1566 लोगों की जान भी जा चुकी है। हालांकि राहत की बात है कि अब तक 12 हजार 847 मरीज ठीक भी हो चुके हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 40 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 790, दिल्ली में 384, गुजरात में 333 समेत कुल 2437 नए केस सामने आए हैं। वहीं, अब तक 1323 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 10 हजार 828 लोग ठीक भी हुए हैं।
कोरोना महामारी के बीच देश में लॉकडाउन को तीसरी बार भी बढ़ा दिया गया। 17 मई तक लोगों को घर के अंदर ही रहना होगा। इस बीच चौंकाने वाली खबर आई है कि दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में एक ही मकान से 41 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
भारत में कोरोना वायरस के 34863 केस सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसका 25% से ज्यादा यानी करीब 9059 लोग ठीक हो चुके हैं। 24 हजार से ज्यादा मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। अब तक देश में 1154 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के बदलते आंकड़ों को लेकर केंद्र सरकार भी अपनी रणनीति बदल रही है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि हाल में 529 मीडियाकर्मियों के नमूनों की जांच की गई थी, उनमें से तीन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। केजरीवाल ने संक्रमित पाए गए मीडियाकर्मियों के जल्द सेहतमंद होने की कामना की।
बीएमसी के मुताबिक, मुंबई के धारावी इलाके में कोरोना के 13 नए मामले सामने आए हैं। यहां कोरोना से 14 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां कोरोना से प्रभावित कुल मामलों की संख्या 288 हो गई है। डेथ रेट की बात करें तो धारावी में कोरोना से डेथ रेट 4.86% है।