पी.चिदंबरम ने कहा कि गुजरात के लोगों को अब इस अहंकारी सरकार को बदल देना चाहिए। उन्होंने गुजरात के लोगों से भाजपा सरकार बदलने और इस बार कांग्रेस को मौका देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी परिपक्व संसदीय लोकतंत्रों में लोग समय-समय पर सरकारें बदलते हैं।
भारतीय कृषि अनुसंधान संगठन (IARI) के आंकड़ों से पता चलता है कि पंजाब में खेत में आग लगने यानी परानी जलाने की घटनाएं में एक दिन पहले के मुकाबले 2,817 से तेजी से घटकर 599 रह गई हैं।
दिल्ली-NCR में पॉल्युशन को लेकर हाहाकार मच गया है। पॉल्युशन से निपटने जहां सख्त आदेश निकाले जा रहे हैं, वहीं, राजनीति भी चरम पर है। इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम होगा।
हनी ट्रैप में पकड़े गए राजस्थान के युवक जो की दिल्ली सेना भवन में कार्यरत था वह यह मानने को तैयार ही नहीं है कि वह जिस महिला से प्यार करता है वह एक पाकिस्तानी एजेंट है। वहीं जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि युवक उसके प्यार में पागल हो गया है।
Fire Crackers Banned on Diwali 2022: दीपावली पर पटाखे चलाने के लिए दिल्ली में पूरी तरह बैन है, जबकि पंजाब में दीपावली के दिन लोग रात आठ से दज बजे तक सिर्फ दो घंटे के लिए पटाखे चला पाएंगे। उत्तर प्रदेश में प्रतिबंध तो नहीं हैं, मगर सरकार ने सख्ती जरूर की है।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि अगर आम आदमी पार्टी गुजरात में सत्ता में आती है तो वह एक साल के भीतर वहां के आठ शहरों में हर चार किलोमीटर पर एक सरकारी स्कूल बनाएगी।
अशक गहलोत सरकार ने राजस्थान में चार साल पूरे कर रही है। इस मौक पर सरकार प्रदेश में पड़े पैमाने पर जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। जिससे दिल्ली में बैठे बीजेपी नेताओं में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इस अवसर पर जनता को कई बड़ी सौगात देने की भी तैयारी की है।
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा (J P Nadda) ने रामलीला मैदान में कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने कांग्रेस द्वारा बनाए गए भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आप सरकार घोटालों का पर्याय बन गई है।
आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में छठ पूजा की तैयारी के लिए 25 करोड़ रुपए का आवंटन किया है। 1,100 जगहों पर छठ पूजा होगी। सरकार ने पूजा स्थलों पर वॉशरूम, एम्बुलेंस, प्राथमिक चिकित्सा और पावर बैकअप जैसी तैयारी की है।
केंद्रीय सूचना आयुक्त उदय माहूरकर ने बीते 22 सितंबर को दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा था। माहूरकर ने लेटर में दावा किया है कि सार्वजनिक निर्माण, राजस्व, स्वास्थ्य व बिजली सहित कई विभागों में आरटीआई के तहत जवाबदेही में अवहेलना करने के साथ पारदर्शी तरीका नहीं अपनपाया है।