राउज़ एवेन्यू कोर्ट में ईडी ने दावा किया कि केजरीवाल जेल में खूब पूड़ी, आलू, आम और मिठाइयां खा रहे हैं ताकि उनका शुगर लेवल बढ़ जाए।
आप नेता आतिशी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि केजरीवाल का जेल में डालना एक साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकार गिराने के लिए बहुत बड़ा राजनीतिक षडयंत्र रचा जा रहा है। यहां राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी चल रही है।
श्रीलंका सरकार के सीनियर ऑफिसर ने कहा कि दशकों के अंतराल के बाद कच्चाथीवू मुद्दे को उठाना 'नई दिल्ली का मामला' है, न कि कोलंबो का। अधिकारी ने एशियानेट को बताया कि ऐतिहासिक तथ्यों के आधार पर 1974 में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।
दिल्ली सरकार ने आदेश दिया है कि डीडीए (दिल्ली विकास प्राधिकरण) से जमीन प्राप्त करने वाले मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल पूर्व मंजूरी के बिना अपनी फीस नहीं बढ़ा सकते हैं। इसके लिए प्रस्ताव देना होगा और मंजूरी के बाद ही वे अपनी फीस बढ़ा सकेंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार (24 मार्च) को ED की हिरासत से दिल्ली सरकार से जुड़ा पहला आदेश जारी किया।उन्होंने एक नोट के जरिए जल विभाग के लिए आदेश जारी किया।
पेट्रोल और डीजल की रेट में आई गिरावट उपभोक्ता खर्च और डीजल से चलने वाले 58 लाख से अधिक भारी माल वाहनों, 6 करोड़ कारों और 27 करोड़ दोपहिया वाहनों के लिए परिचालन लागत कम करने का काम करेगा।
महाराष्ट्र सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया है कि सभी सरकारी दस्तावेजों और स्टूडेट्स् के डॉक्यूमेंट्स में मां का नाम भी अनिवार्य रूप से दर्ज कराया जाएगा।
दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 15 फरवरी को शुरू हुआ और इसे 8 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। इसे 21 फरवरी को समाप्त होना था।
कांग्रेस के बागी विधायकों से चंडीगढ़ में मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वहीं बागी विधायकों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में जल्द ही सरकार गिरेगी।
दिग्विजय सिंह को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह जंतर-मंतर पर EVM के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे थे। लेकिन पुलिस और सरकार ने इसकी अनुमति नही दी थी।