दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार दोपहर निधन हो गया। उनकी उम्र 81 साल थी। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सुबह दिल्ली के एस्कॉर्ट फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स के मुताबिक, इलाज के दौरान उन्हें दोपहर 3:15 मिनट पर कार्डियक अरेस्ट हुआ था। वे तीन बार 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।