16 साल के विजय ने कठिन परिस्थितियों में रहकर अपनी मेहनत के दम पर दिल्ली आईआईटी में एडमिशन लिया है। विजय की इस कामयाबी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है।
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को एक और तोहफा दिया है। उन्होंने पानी के बिल का बकाया माफ कर दिया। केजरीवाल ने बताया, पानी के बिल से एरियर हटा दिया गया गया। हालांकि, इस योजना का लाभ उन्हीं को मिलेगा, जिन्होंने पानी का मीटर लगा रखा है।
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में गुरुवार को एक बड़ा एक्सीडेंट हो गया। नंदग्राम इलाके में एक ऐसा मौत का कुआं सामने आया, जिसमें जो उतरा वो ऊपर ही नहीं आ पाया। हादसे में एक-एक करके 5 लोगों की मौत हो गई।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। आईएनएक्स मीडिया से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट ने जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। जज सुनील गौर ने याचिका को खारिज करने का फैसला सुनाया है।
ऐसा हुनर कम लोगों में ही देखने को मिलता है। यह है मध्य प्रदेश का रहने वाला रामेश्वर। यह इतना तेज भागता है कि उसके वीडियो केंद्रीय खेल मंत्री तक को हैरान करके रख दिया। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस युवक की प्रतिभा के मुरीद हो गए हैं।
दिल्ली पुलिस पर आरोप है कि उसने 15 अगस्त को लेकर जारी एक एडवाइजरी में स्वतंत्रता दिवस को गणतंत्र दिवस बता दिया। इसके बाद इस मामले में दिल्ली पुलिस के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि विधायक के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। सेंगर के खिलाफ आइपीसी की धारा 120बी, 363, 366, 109, 376 (आई) और पॉक्सो एक्ट 3और4 के तहत आरोप तय किए गए हैं।
कल देर रात अचानक भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मौत की खबर ने सभी को सदमे में डाल दिया। बीते महीने 20 जुलाई को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का भी निधन हो गया था। को-इंसीडेंस की बात ये है कि सुषमा स्वराज भी दिल्ली की सीएम रही थीं। साथ ही दोनों की मौत कार्डिएक अरेस्ट के कारण ही हुई।
सुषमा स्वराज का राजनीतिक सफर काफी अच्छा रहा। 70 के दशक में राजनीति की शुरुआत करने वाली सुषमा दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री भी रहीं। उन्होंने 1998 में यह पद संभाला था। इसके अलावा वे किसी राज्य में सबसे युवा मंत्री भी रहीं।
मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर ऐतिहासिक फैसला लिया है। गृहमंत्री ने धारा 370 खत्म करने और राज्य का पुनर्गठन विधेयक राज्यसभा में पेश किया है। इसके तहत जम्मू-कश्मीर से लद्दाख को अलग कर दिया गया है। लद्दाख को बिना विधानसभा केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया है।