चक्रवाती तूफान तौकते महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात से लेकर कर्नाटक तबाही मचा रहा है। हालांकि, अब यह कमजोर हो गया है। वहीं, नेवी और कोस्ट गार्ड चक्रवाती तूफान तौकते के चलते समुद्र में फंसे लोगों को बचाने में लगे हैं। दरअसल, समुद्र में चार जहाज फंस गए थे। इनमें 700 लोग सवार थे। 24 घंटे से ज्यादा समय से जारी रेस्क्यू अभियान में नेवी और तटरक्षक बल के जवानों ने 638 लोगों को बचा लिया है। वहीं, 90 लोगों की अभी भी तलाश की जा रही है।