होली (Holi 2022) हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस पर्व से जुड़ी कई कथाएं और मान्यताएं हमारे समाज में प्रचलित हैं। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में भी देखा जाता है। इस बार 17 मार्च, गुरुवार को होलिका दहन (Holika Dahan 2022) किया जाएगा और 18 मार्च, शुक्रवार को होली खेली जाएगी।