न्यूजीलैंड की पहली-भारतीय मूल की सांसद और मंत्री प्रियंका राधाकृष्णन का एक विडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, प्रियंका का एक तीन साल पुराना विडियो भारत के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को ट्विटर पर शेयर किया है। इस विडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका मलयालम भाषा में न्यूजीलैंड की संसद में अपना संबोधन दे रही हैं।