पेगासस के जरिये कथित जासूसी कांड के मुद्दे पर देश में मचे राजनीति बवाल के बीच छत्तीसगढ़ का वर्ष, 2019 में विवादों में आया फोन टेपिंग केस भी Twitter पर वायरल होने लगा है। इसे लेकर एक यूजर ने गांधी फैमिली पर तंज कसा है।
संसद के मानसून सत्र में पेगासस जासूसी कांड गर्माया हुआ है। आज जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। ऐसे में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित करनी पड़ी।
पेरिस की संस्था फॉरबिडन स्टोरीज और एमनेस्टी इंटरनेशनल के पास करीब 50 हजार फोन नंबर्स की एक लिस्ट है। संस्था का दावा है कि ये नंबर पेगासस स्पायवेयर के जरिए हैक किए गए हैं। दोनों संस्थानों ने इस लिस्ट को दुनिया के 16 मीडिया संस्थानों के साथ शेयर किया।