सेहत के लिए लाभकारी मानी जाने वाली हरी सब्जियों पर छाई महंगाई जेब की सेहत बिगाड़ रही है। लौकी, परवल, भिंडी, कद्दू, करेला और कटहल के दाम थाली का स्वाद बिगड़ रहे हैं। भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा खपत के चलते नींबू के दाम तो आसमान पर पहुंच रहे हैं।
बीते 15 दिनों में पेट्रोल- डीजल के दाम में 10 रुपए से ज्यादा का इजाफा हुआ है। वहीं सीएनजी के दाम भी बढ़ते जा रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में तकरीबन 3 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है। आटो संघ ने मूल्यवृद्धि के खिलाफ हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने राजधानी में मंहगाई के विरोध में मुक्त भारत अभियान में जमकर प्रदर्शन किया। राजभवन मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस प्रशासन के द्वारा रोके जाने पर बहस भी हुई। उसके बाद कार्यकर्ताओं और पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों ने ज्ञापन पत्र सौंपा।
पूरे देश में इस समय नीबू के दाम आसमान छू रहे हैं। राजस्थान के शहरो में 70 रुपए किलो वाला नीबू आज 300 रुपए किलो बिक रहा है। जिसके चलते आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ गया है।
पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने चिंता जाहिर की है। मायावती ने केंद्र सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेने को कहा है। मायावती ने कहा कि जनता हो रहे इस इजाफे के बाद घुट-घुट कर जीने को मजबूर है।
भारत आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका की मदद कर रहा है। पिछले 24 घंटे में भारत ने श्रीलंका को 76 हजार मिट्रिक टन इंधन दिया है। इसके साथ ही दवाएं भी भारत श्रीलंका भेज रहा है।
गौरव भल्ला ने कहा कि किसान आंदोलन की वजह से पोटाश यूरिया का बैग 21 पेसेंट वृद्धि की गई है। जो 50 किलो यूरिया का बैग 1200 का मिलता था अब 1300 मिल राह है। पहले गुड मॉर्निंग मैसेज मिलता था अब व्हाट्सएप मैसेज मिलता पेट्रोल डीज़ल 80 पैसे की वृद्धि हो गई। 14700 करोड अधिक रुपए डीजल में चुकाना होगा। देश में 26 करोड़ परिवार रहते हैं पिछले 8 सालों में हर हिंदुस्तान के परिवार ने 100000 रुपए फ्यूल टैक्स के नाम से दिया है।
उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के चुनाव के पहले चार महीनों तक देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया। चुनाव खत्म होने के बाद 22 मार्च से लगातार इनकी कीमतें बढ़ रही हैं। विपक्ष का कहना है कि सरकार चुनावों के दौरान पेट्रोल-डीजल के रेट नियंत्रित करती है और चुनाव बाद कहती है कि तेल की कीमतों पर उसका नियंत्रण नहीं है।
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के परभणी में सामान्य पेट्रोल की कीमत 122.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 105.21 रुपए प्रति लीटर है। ये वो जगह है जहां पूरे देश में पेट्रोल सबसे महंगे दाम पर बिक रहा है।
पिछले 13 दिन में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 11 बार बढ़ी हैं। मध्यप्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के शहरों में पेट्रोल की कीमतें जल्द ही 120 रुपए लीटर पर पहुंचने वाली हैं। ईंधन की वृद्ध के चलते आम लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। डीजल की कीमतों में वृद्धि के चलते सब्जियों से लेकर हर वस्तु की थोक और रिटेल कीमतें बढ़ रही हैं।