Petrol Diesel price : 88 डॉलर से बढ़ते हुए क्रूड 139 डॉलर तक पहुंच गया था। यह 14 साल पुराने 2008 के स्तर पर था। लेकिन क्रूड की यह ऊंचाई महज एक दिन ही रही। इसके बाद से क्रूड के दाम नीचे गिर र हैं। 10 मार्च को यह 108 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। जानकारों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतें 90 डॉलर तक आ सकती हैं, ऐसे में पेट्रोल और डीजल 2 से 3 रुपए तक सस्ता हो सकता है।