UP Chunav 2022: प्रियंका गांधी ने की टैक्सी की सवारी, कैब ड्राइवर ने बताई अपनी समस्याएं

Feb 25 2022, 11:13 AM IST

प्रियंका गांधी गुरुवार को लखनऊ एयरपोर्ट से कैब बुक कराकर कॉल हाउस पहुंची। प्रियंका गांधी बराबंकी से रैली करके लखनऊ लौटीं थी इसके बाद उन्होंने टैक्सी से कॉल हाउस तक का सफर तय किया। इस दौरान उन्होंने ड्राइवर से उसकी समस्याएं जानी।  प्रियंका ने टैक्सी ड्राइवर को कांग्रेस की योजनाओं की भी दी जानकारी। प्रियंका ने टैक्सी ड्राइवर से विकास, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर की बात। टैक्सी ड्राइवर ने कहा कि सरकार के राशन देने से कोई फायदा नहीं है। हमें पहले जैसे राशन मिलता था हम उसी से खुश थे। हमें रोजगार चाहिए।