भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के टोंक जिले में पहुंच चुकी है, टोंक सचिन पायलट का गढ़ है। यात्रा में आज का दिन महिलाओं के लिए समर्पित है। पुरुषों के साथ ही महिलाओं की भी बड़ी संख्या रखी गई है। जिसे महिला शक्ति पद यात्रा का नाम दिया गया है। इस दौरान यात्रा में प्रियंका गांधी और उनकी बेटी मिराया भी राहुल के साथ चल रही हैं।