साल 2020 के नोबेल पुरस्कार ( Nobel Prize)घोषणाएं होना शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में बुधवार को इस साल के रसायन क्षेत्र(Chemistry) में दो महिला वैज्ञानिकों ईमैनुएल चार्पियर और जेनिफर डूडना को संयुक्त रूप से यह पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। दोनों वैज्ञानिकों ने जेनेटिक सीजर की अहम खोज की है। इसके जरिए जानवरों, पौधों, माइक्रोऑर्गेनिज्म के डीएनए में बदलाव कर गंभीर रोगों का इलाज संभव हो सकेगा। 5 अक्टूबर को चिकित्सा और 6 अक्टूबर भौतिकी के नोबेल पुरस्कारों का ऐलान हो चुका है।