फ्रांस के विरोध के जरिये धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले कांग्रेस MLA आरिफ मसूद के तीन साथी अरेस्ट

Nov 09 2020, 02:38 PM IST

फ्रांस में पैगम्बर मोहम्मद साहब का कार्टून दिखाने पर एक टीचर की हत्या को वहां के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने इसे इस्लामिक आतंकवाद की घटना बताया था। इसके बाद दुनियाभर में मुस्लिम समाज ने आपत्ति जताई थी। भोपाल में फ्रांस के खिलाफ हजारों की भीड़ जुटाकर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस ने मसूद सहित 7 लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज किया है। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने 3 लोगों को अरेस्ट कर लिया। मसूद की गिरफ्तारी होना बाकी है।