लोगों की मुहिम ने महाराष्ट्र के सांगली जिले के भोसे गांव स्थित 400 साल पुराने इस बरगद को कटने से बचा लिया। यहां से रत्नागिरी-नागपुर हाइवे नंबर 166 निकलना है। इसके लिए इसे काटा जाना था। जब इसकी खबर पर्यावरणविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को मालूम चली, तो उन्होंने आंदोलन खड़ा कर दिया। इस मामले को सोशल मीडिया पर पुरजोर उठाया गया। नतीजा, महाराष्ट्र सरकार सक्रिय हुई और अब केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाइवे के प्रस्तावित मार्ग को बदलने के आदेश दिए हैं।