बिहार में 8 साल बाद एसटीईटी परीक्षा हुई थी। तीन साल पहले 2019 में नोटिफिकेशन जारी किया गया। जनवरी, 2020 में ऑफलाइन मोड में परीक्षा हुई, लेकिन 2-3 सेंटरों पर गड़बड़ियां मिली और परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद सितंबर 2020 में ऑनलाइन एग्जाम हुआ।
8 मई को बिहार में हुई बीपीएससी की कंबाइन प्रिलिमनरी कॉम्पिटेटिव एग्जाम में हुई पेपर लीक मामलें में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU)ने रक्षा लेखा महानियंत्रक के एक कर्मचारी को अरेस्ट किया था। आरोपी की पेपर लीक में अहम भूमिका थी।
स्कूलों में नई व्यवस्था पर पटना डीईओ अमित कुमार ने मीडिया से बताया कि इस व्यवस्था से स्कूल में अनुशासन बढ़ेगा। जब बच्चों को पता होगा कि उनकी हर गतिविधि पर उन्हें मार्क्स मिल रहे हैं तो वे गलत चीजों से बचेंगे। इससे हर दिन स्कूल आने की भी आदत बनेगी।
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की वेबसाइट पर मार्कशीट आज से 4 सितंबर, 2022 तक डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके बाद इसकी लिंक को डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा। उम्मीदवार इससे पहले ही अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर लें।
केंद्र और राज्य सरकार के कई विभागों में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। 10वीं से लेकर ग्रेजुएशन कंप्लीट कर चुके कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख अगस्त आखिरी और सितंबर तक है।
बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के अरेराज में अज्ञात बाइक सवार अपराधी ने अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के गेट पर कर्मचारी को गोली मारी। गोली चलने की आवाज सुनकर कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
झारखंड में सुरक्षा एजेंसियों ने की संयुक्त कार्यवाही से माओवादियों के सब जोनल कमांडर रविंद्र मेहता को अरेस्ट करने में सफलता पाई है। 2013-14 टीएसपीसी के 15 सदस्यों के मर्डर में शामिल था। साथ ही उस पर 5 लाख का इनाम था।
जन्माष्टमी के मौके पर कृष्ण नगरी मथुरा-वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में भगदड़ मचने से 2 श्रद्धालुओं की मौत की खबर है। कई लोग घायल हैं। बता दें कि भगवान कृष्ण का जन्म होने से मथुरा में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे छात्र अगर आखिरी तारीख तक बोर्ड के निर्देश का पालन नहीं करते हैं, तो उन्हें फिर से कोई चांस नहीं मिलेगा। ऐसे छात्रों का रजिस्ट्रेशन कार्ड भी बोर्ड जारी नहीं करेगा।
बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 20 और 22 सितंबर, 2022 को होगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। करीब 6 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स इसमें शामिल होंगे। इस बार प्रीलिम्स के मार्क्स परसेंटाइल के आधार पर जोड़े जाएंगे।