स्वतंत्रता दिवस पर बिहार के वैशाली से एक दिल को छू जाने वाला नाजरा देखते को मिला। जहां इलाके के लोगों ने एक शहीद की मां के सम्मान के लिए उसके पैरों तले अपनी हथेलिया सजा दी। इन्हीं हथेलियों से गुजर कर मां बेटे की प्रतिमा तक पहुंची।
बिहार में कल यानि 16 अगस्त के दिन भागलपुर जिला निदेशालय द्वारा रोजगार मेलें का आयोजन किया गया है। यह जॉब कैंपस सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसमें शामिल होने वाले कैंडिडेट के पास शैक्षणिक प्रमाण पत्र की प्रति एवं NCS रजिस्ट्रेशन नंबर होना अनिवार्य है।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में ध्वजारोहण करते हुए युवाओं के लिए खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा-हमारी सरकार युवाओं के लिए 20 लाख नौकरी देगी। वहीं तेजस्वी यादव ने कह-जज़्बा है बिहारी...जुनून है बिहार तो सब अच्छा होगा।
बिहार में सरकारी नौकरी का मौका आया है। अगर आपकी उम्र भी 25 साल तक है तो आप इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले तक अपना आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर दें। आवेदन ऑनलाइन हो रहा है।
मृतकों में चंपा देवी, उसके तीन नाबालिग बच्चे आंचल कुमारी, गौतम कुमार और काजल कुमारी शामिल है। महिला अपने 3 बच्चों के साथ अपने मायके भाई को राखी बांधने के लिए आई थी लेकिन ताबाल में डूबने से उसका पूरा परिवार खत्म हो गया।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने एक कपड़ा गोदाम में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। देह व्यापार में पकड़ी गई दो लड़कियां आपस में सगी बहनें निकली हैं। राखी बांधने के नाम पर वो घर से निकली थीं और पहुंच गईं देह व्यापार के अड्डे।
झारखंड के रांची से अपने पति से मिलकर महिला बिहार के सासाराम स्थित अपने घर जा रही थी। इसी बीच डाल्टन स्टेशन के बीच उसका लेबर पेन बढ़ गया,जिसके बाद उसे ट्रेन से स्टेशन में ही लिटाया गया।इसके बाद यात्रियों और रेलवे कर्मियों ने मानवता का परिचय देते हुए बेबी बर्थ में सहयोग किया।
घटना सीवान जिले के अंसाव थाना क्षेत्र के कांधपाकड़ गांव की है। झरहि नदी में डूबने से पांचों युवकों की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। लोगों के अनुसार गांव के ही एक अंत्येष्टि कर्म में पांचों झरहि नदी नहाने गए थे। इसी दौरान हादसा हुआ।
संबित पात्रा ने कहा कि बिहार में बीते तीन दिनों में कई घटनाएं हो चुकी हैं। यहां एक बार फिर से जंगलराज की वापसी हुई है। आरजेडी और जदयू की सरकार बनने के बाद बिहार में कई घटानएं सामने आई हैं।