चप्पलों की कमी से जूझ रहे ब्रिटेन में होटल और स्पॉ सेंटर्स की ओर से ग्राहकों से अपील की जा रही है कि वे जब यहां आएं तो घर से चप्पल साथ ले आएं। एक सर्विस ई-मेल में ग्राहक को लिखा गया कि जब आप यहां आएं तो घर से चप्पल साथ लेकर आएं। नेशनल शॉर्टेज की वजह से हम उपलब्ध नहीं करा पाएंगे।
यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर दबाव बनाने के लिए ब्रिटेन और अन्य पश्चिमी देशों ने कई प्रतिबंध लगाए। हालांकि, इन प्रतिबंधों के बावजूद रूस ने यूक्रेन पर हमला जारी रखा है और लगातार मिसाइल से टारगेट किए हुए है।
Nazanin Zaghari-Ratcliffe news : ईरान की राजधानी तेहरान में कैद में छह साल बिताने के बाद नाजनीन जगारी -रैटक्लिफ ब्रिटेन में अपने घर वापस आ गईं। उन्हें पहली बार में क्यों गिरफ्तार किया गया था और इसका ब्रिटेन द्वारा ईरान पर 400 मिलियन पाउंड के कर्ज से क्या लेना-देना है? इसको लेकर अलग-अलग बातें होती रही हैं। जानें क्यों हुई थी उनकी गिरफ्तारी और कर्ज से इसका क्या लेना देना था।
यूक्रेन पर रूस के हमले के विरोध में दुनिया भर के देशों में प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को उग्र रूप धारण करते हुए कुलीन वर्ग ओलेग डेरिपस्का के स्वामित्व वाली एक लक्जरी संपत्ति को तोड़ दिया और कब्जा कर लिया।
अमेरिकी नेतृत्व वाले नाटो देशों के खिलाफ जाते हुए रूस ने यूक्रेन के पूर्वी हिस्से को दो गणराज्यों (Donetsk and Lugansk) के रूप में बीते दिनों मान्यता दे दी थी। यूक्रेन के अशांत क्षेत्रों को मान्यता के बाद रूस ने शांति स्थापना के नाम पर सबसे पहले दोनों अशांत क्षेत्रों में सेना भेज दी। इसके बाद यूक्रेन पर हमला बोल दिया।
रूस के हमले से यूक्रेन के कई शहर बर्बाद हो चुके हैं। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने भी दिल खोलकर मदद की है। कोविड संक्रमण से उबरने के बाद 99 वर्षीय महारानी ने यूक्रेन को मदद का ऐलान किया है।
यूक्रेन पर रूस का हमला (Russia Ukraine War) तीसरे दिन और अधिक तेज हो गया है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि बड़ी संख्या में रूसी सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ रहे हैं। वे कीव से मात्र 30 किलोमीटर दूर तक पहुंच गए हैं।
यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि यूरोपीय संघ ने यूक्रेन पर आक्रमण करने के अपने फैसले पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से जुड़ी यूरोपीय संपत्तियों को फ्रीज करने पर सहमति व्यक्त की है।
यूक्रेन पर रूस ने हमला कर दिया है। रूस की इस कार्रवाई की दुनियाभर में निंदा हो रही है। रूस के हमले पर कई राष्ट्र प्रमुखों ने प्रतक्रिया दी है। आइए जानते हैं किसने क्या कहा...
मंगलवार को ब्रिटेन की संसद को संबोधित करते हुए पीएम बोरिस जॉनसन ने इसे अपने पश्चिमी पड़ोसी पर एक नए सिरे से आक्रमण बताया है। उन्होंने सांसदों से कहा, "ब्रिटेन और हमारे सहयोगी देश, रूस पर प्रतिबंध लगाना शुरू कर देंगे जो हमने पहले ही तैयार कर लिया है।