प्रधानमंत्री पटना में जिस रूट से होकर सभास्थल पर जाएंगे, वहां भी सुरक्षा के तगड़े इंतजाम हैं। पूरे रास्ते पर पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी। प्रधानमंत्री के कारकेड का रिहर्सल भी जल्द ही होगा। पीएम के कार्यक्रम में बेहद अनुभवी पुलिस अफसरों को रखा जाएगा। पीएम के आगमन को लेकर पुलिस महकमे में बैठकों का दौर शुरू हो गया है।
चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर समेत कई प्रदेशों की 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 10 नवंबर को मतों की गिनती की जाएगी।
राजस्थान पंचायत चुनाव-2020 (Rajasthan Panchayat Election) के पहले चरण की वोटिंग के लिए मतदान सुबह 7.30 बजे से शुरू हो गया है। जहां 31 लाख से ज्यादा वोटर 947 ग्राम पंचायतों को लिए गांव की सरकार यानी सरपंच का चुनाव करेंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के मुताबिक बिहार में 243 सीटें हैं। 38 सीटें आरक्षित हैं। 2015 में पिछले विधानसभा चुनाव के वक्त 6.7 करोड़ वोटर थे, अब 7.29 करोड़ वोटर हैं। इसमें 3 करोड़ 79 लाख पुरूष वोटर और 3 करोड 39 लाख महिला वोटर शामिल हैं। एक पोलिंग बूथ पर वोटरों की संख्या 1500 की जगह 1000 होगी।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आयोग ने बताया कि चुनाव 3 चरणों में होगा। नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। पहले चरण का चुनाव 28 अक्टूबर, दूसरे चरण का चुनाव 3 नवंबर और तीसरे चरण का चुनाव 7 नवंबर को होगा। आयोग ने बताया कि बिहार में कुल 7 करोड़ 79 लाख मतदाता हैं।
राजस्थान में पंचायत चुनावों का ऐलान कर दिया गया है। 3848 पदों पर होने वाला चुनाव चार चरणों में होगा। पहला चरण 28 सितंबर, दूसरा 4, तीसरा 6 और चौथे चरण 10 अक्टूबर को होगा। बता दें कि कोरोना के चलते यह चुनाव टाल दिया गया था। पहले यह अप्रैल में होना था।
महिला अधिकारों के लिए प्रदर्शन करने के दौरान शाजारीजादेह ने सार्वजनिक तौर पर कई बार हिजाब हटाया और उसे परचम बनाकर लहराया जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर रविवार देर शाम चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दिल्ली चुनाव आयोग ने बताया, इस बार चुनाव में 62.59% मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव से ज्यादा मतदान हुआ है। लोकसभा चुनाव में 60.5% मतदान हुआ था।
भाजपा की मीटिंग में विजय गोयल, प्रकाश जावड़ेकर, हरदीप सिंह और नित्यानंद राय समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। जबकि आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल ने अपने घर पर ही मीटिंग बुलाई थी।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मतदान की प्रक्रिया खत्म हो गई। शाम को मतदान खत्म होते ही कवि और कभी आम आदमी पार्टी के संस्थापक रहे कुमार विश्वास ने निशाना साधा।