पश्चिम बंगाल में शाम 6.30 बजे तक 79.79% मतदान हुआ। इलाके के हिसाब से देखें तो सबसे ज्यादा पूर्बो मेदिनीपुर में 82% मतदान हुआ। इसके बाद बाकुरा, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर में 80% मतदान हुआ। पुरुलिया में सबसे कम 77% मतदान हुआ। साल 2016 के विधानसभा चुनाव में सभी चरणों का मिलाकर 82.2% मतदान हुआ था।
असम में शाम 6.30 बजे तक 72.30% मतदान हुआ। जिलों की बात करें तो विश्वनाथ में सबसे ज्यादा 82% और नाजिरा में सबसे कम 64% मतदान हुआ। असम में साल 2016 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो उस वक्त कुल मिलाकर 83.9% मतदान हुआ था।
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव चार चरण होगा। 15, 19, 26 तथा 29 अप्रैल को वोटिंग की जाएगी। 2 मई को रिजल्ट की घोषणा होगी। दो मई के बाद से गांव की सरकार का काम शुरू होगा, जोकि 25 दिसंबर से बंद है।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 13 उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी की है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में 27 मार्च को पहले चरण के लिए मतदान होगा। यहां 8 चरणों में वोटिंग होनी है और 2 मई को नतीजे आएंगे।
चुनाव आयोग ने 11 राज्यों की 14 विधासनभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इन सीटों पर 17 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, नतीजे 2 मई को आएंगे।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 के लिए कांग्रेस ने अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक-एक चरण में चुनाव होना है। यहां 6 अप्रैल को मतदान होगा। नतीजे 2 मई को आएंगे।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव है। मतदान से कुछ दिन पहले सीएम ममता बनर्जी पर कथित रूप से हमला हुआ। कुछ लोग ममता से हमदर्दी जता रहे हैं तो कुछ इसे चुनावी स्टंट बता रहे हैं। इन सबके बीच सवाल प्रशांत किशोर पर खड़े हो रहे हैं।
गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान दाहोद में जमकर हंगामा हुआ। यहां दाहोद के धोडीया में बूथ कैप्चरिंग भी हुई। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने वोटिंग सेंटर में घुसकर EVM तोड़ दी। इसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को प बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान किया। तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक-एक चरण में चुनाव होना है। यहां 6 अप्रैल को मतदान होगा। जबकि नतीजे 2 मई को आएंगे।
असम में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया। असम में तीन चरणों 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल में चुनाव होगा। वहीं, नतीजे 2 मई को आएंगे। असम में अभी भाजपा की सरकार है। 126 सीटों वाले राज्य में कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है।