मुख्यमंत्री ने कहा, ‘स्पाईगिरी चालू है। मंत्रियों और जजों के फोन टैप किए जा रहे हैं। इन्होंने लोकतांत्रिक ढांचे को ही तबाह कर दिया है। पेगासस ने इलेक्शन कमिशन, न्यायपालिका, मीडिया और मंत्रियों तक पर निगरानी की है। इस देश को एक लोकतांत्रिक व्यवस्था की बजाय केंद्र सरकार ने सर्विलांस स्टेट में तब्दील कर दिया है।‘