ममता बनर्जी ने आज से 'दुआरे-दुआरे पश्चिम बोंगो सरकार' (हर द्वार बंगाल सरकार) अभियान का आगाज किया हैं। टीएमसी का यह अभियान एक दिसंबर से 30 जनवरी यानी चुनाव की घोषणा तक जारी रहेगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के बंगाल दौरे पर हैं। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देकर अपने दौरे की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा, बंगाल में एक ओर ममता सरकार को लेकर भयंकर जनआक्रोश दिखाई पड़ता है और दूसरी ओर श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति एक आशा और श्रद्धा दिखाई पड़ती है।
पश्चिम बंगाल में 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले राज्य में राजनीति हिंसा तेज हो गई है। हावड़ा में भाजपा की रैली के दौरान सिख युवक बलविंदर सिंह के साथ पुलिस की बर्बरता का वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसे में भाजपा ने एक बार फिर बंगाल की ममता सरकार पर तुष्टीकरण और राजनीतिक हिंसा का आरोप लगाया है।
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और कार्यकर्ताओं की हत्या का विरोध किया। इसपर बंगाल पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर ब्लू इंक से फायर किया जिसमें कईं नेता घायल हो गए हैं। इंक फायर की वजह से राज्य भाजपा के नेता राजू बनर्जी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की अगुआई में प्रदेशव्यापी नबाना चलो आंदोलन चलाया गया। कैलाश विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन ममता सरकार ने उनके प्रदर्शन को हिंसा में बदलने की कोशिश की। पुलिस के साथ गुडों ने मिलकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव किया।
पश्चिम बंगाल के हेमताबाद में भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ रे का शव रस्सी से लटका मिला। यह हादसा विधायक के गांव बिंदल में हुआ। भाजपा ने इसे हत्या बताया है। देवेंद्र सीपीएम से भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की सदस्यता ली थी।
कोरोना महामारी में लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार का फैसला आना बाकी है, लेकिन उससे पहले पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने धार्मिक स्थलों को खोलने का फैसला कर लिया है। ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि सभी पूजा स्थल, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा खुलेंगे।
पश्चिम बंगाल में आए अम्फान तूफान ने वहां के जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। ऐसे में टीएमसी चीफ और सीएम ममता बनर्जी ने शनिवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में वहां जरूरी सेवाएं फिर से शुरू करने के लिए थोड़ा और भी वक्त मांगा है। उन्होंने कहा कि कैस्ट्रोफोन पर दो दिन हो चुके हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है। इसमें आरोप लगाया केंद्र सरकार को प्रवासी श्रमिकों को घर तक पहुंचने में मदद करने के लिए राज्य सरकार से सहयोग नहीं मिल रहा है। शाह ने कहा, 'ममता सरकार प्रवासी मजदूरों के साथ नाइंसाफी कर रही है। ऐसा करना उनके लिए परेशानी खड़ी करेगा।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग को लेकर प बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मीटिंग में बड़े राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बोलने तक नहीं दिया जाता। इसके अलावा उन्होंने मोदी सरकार पर विरोधाभास बयान देने का आरोप भी लगाया।
कोरोना महामारी के बीच एक बार फिर से पश्चिम बंगाल में सियासी तकरार शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अल्पसंख्यक समुदाय का तुष्टीकरण करने का आरोप लगाया है।