एक आदमी ने लाल रंग के अंडरवियर को मास्क की तरह चेहरे पर पहन लिया है। इतना ही नहीं इस मास्क पर सफेद रंग से 'सी.पी.एम' लिखा हुआ है भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का ये साइन देखकर यूजर्स इसे कम्युनिस्टों का मास्क कह रहे हैं।
बता दें कि महाराष्ट्र में शनिवार को 3,940 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। जबकि 74 लोगों की मौत हो गई। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक पूरे प्रदेश में 18,92,707 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं।
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस फैला हुआ है। मास्क अनिवार्य कर दिए गए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर मास्क को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रही है।
देश में कोरोना की दूसरी लहर के बावजूद बड़ी संख्या में लोग गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। ये लोग मास्क नहीं पहनकर खुद और दूसरों के लिए खतरा बन रहे हैं। ऐसे लोगों को सबक देने गुजरात हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है। उसने कहा है कि ऐसे लोगों से कोरोना सेंटर में सेवा करानी चाहिए।
कोरोना वायरस को लेकर गुजरात हाईकोर्ट ने बुधवार को एक बड़ा आदेश दिया। अदालत ने कहा कि राज्य में जो लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं, उनसे जुर्माना वसूलना ही काफी नहीं है। इन लोगों से कोविड सेंटर में अनिवार्य रूप से 5-6 घंटे सेवा कराई जाए।
गुजरात में 15 जून से मास्क लगाए बगैर घूमने वाले लोगों पर चालान किया जा रहा है। अब तक 26 लाख लोगों से 78 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला जा चुका है।
अन्य राज्यों की तरह राजस्थान में भी कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। बढ़ते हुए संक्रमण को देख अशोक गहलोत सरकार ने शनिवार को मंत्री परिषद की आपात बैठक बुलाई। बैठक में गहलोत ने फैसला लिया है कि जयपुर, जोधपुर समेत राज्य के 8 जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। यह कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा।
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते केस को रोकने के लिए सीएम केजरीवाल ने सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें कांग्रेस ने बाजारों को बंद करने का विरोध किया। वहीं भाजपा ने कुप्रबंधन और बेड की संख्या में वृद्धि का मामला उठाया। कांग्रेस ने सार्वजनिक रूप से छठ पर प्रतिबंध नहीं लगाने के लिए दिल्ली सरकार को एक चिट्ठी भी दिया है।
कोरोना संक्रमण ने सारी दुनिया को सतर्क कर रखा है। इससे बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क लगाने को कहा जा रहा है। सरकार ने कोरोना गाइडलाइन बनाई हुई है। लेकिन लगता है कि इन नियमों का पालन करना सिर्फ आम लोगों का फर्ज है, नेताओं को किसी कानून की नहीं पड़ी। कोरोना को लेकर वे कितनी भी लापरवाही करें, प्रशासन कुछ नहीं करेगा। कमलनाथ के जन्मदिन पर मप्र के कांग्रेस दफ्तर में काटे गए केक के दौरान की यह तस्वीर तो यही बताती है।
मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक ने हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में वह शर्ट के बटन खोलकर अपने 6 पैक दिखा रहे हैं। चेहरे पर मास्क, गले में मोटी सी चेन पहने और शॉर्ट्स पहने उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।