पीएम मोदी की रैली के दौरान कुछ आरएसएस वर्कर अपनी ड्रेस पहने और काले रंग की टोली लगाकर भी पहुंचे हुए थे। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उनकी काली टोपी को उतरवा लिया। इसके बाद उनको जनसभा में जाने की इजाजत दी गई।
अधिकारी ने कहा- मनाली, मसूरी, सदर बाजार दिल्ली, शिमला, लक्ष्मी नगर दिल्ली, दादर मार्केट से आ रही कुछ तस्वीरों में बिना मास्क के घूम रही भारी भीड़ दिखाई दे रही है। यह ख़तरनाक है।
कोरोना वायरस का वेग कम पड़ते ही लोगों में लापरवाहियां साफ दिखने लगी है। सोशल डिस्टेंसिंग का न तो पालन कर रहे न ही मास्क लगा रहे। अधिकतर सार्वजनिक जगहों पर लोगों की भीड़ कोविड प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ाते हुए दिख जाएंगी। दूसरी लहर के शांत होते ही लोग पिकनिक मनाने हिल्स स्टेशन्स या टूरिस्ट जगहों पर पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने चिंता जताते हुए चेताया है कि अगर लोगों का प्रोटोकाल तोड़ना जारी रहा तो पाबंदियों को फिर से सख्ती से लागू किया जाएगा।
गोल्डन बाबा ने 5 लाख रुपए खर्च करके यह कीमती मास्क बनवाया है। जिसे मुंबई के गहनों के कारीगिरों से तैयार करवाया गया है। जो इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने दावा किया है कि अब इसे पहने से कोरोना उनके पास भी नहीं भटक सकता है।
रिसर्च करने वाले साइंटिस्ट का दावा है कि मास्क से किए गए टेस्ट के रिजल्ट को एक बटन से एक्टिव किया जा सकता है। मास्क पहनने वाले की सांस में SARS-CoV-2 का पता लगाने के लिए बायोसेंसर का उपयोग किया गया है।
पुलिस ने खबर मिलने ही कार्रवाई की और गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। बरेली पुलिस ने बताया, राजेश नाम के शख्स को केशन ने गोली मारी। गार्ड बैंक ऑफ बड़ौदा में तैनात था।
कोरोना के दौरान मास्क सही से नहीं पहनने वाले और किसी के टोकने पर बदतमीजी करने वाले के खिलाफ दस साल की सजा सुनाकर नजीर पेश की है। कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कोर्ट ने कड़ा संदेश दिया है।
दिल्ली में 863 शराब की दुकानें हैं। इनमें से 475 दुकानें चार सरकारी निगमों के हैं। जबकि 389 दुकानें निजी व्यक्तियों के नाम से है। 389 दुकानों में 150 शाॅपिंग माॅल में है।
कोरोनाकाल में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। इसी सिलसिले में अब म्यूजिक कम्पोजर अनु मलिक (Anu Malik) और एक्ट्रेस एकता जैन (Ekta Jain) ने मुंबई पुलिस को 'मास्क, हैंड सैनेटाइजर्स और इम्युनिटी बूस्टर काढ़ा बांटा। अनु मलिक, एकता जैन और आयुर्वेद एक्सपर्ट कैलाश मासूम ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में सैकड़ों पुलिसकर्मियों को मास्क और काढ़ा बंटवाया।
दक्षिण कोरिया ने घोषणा की है कि जिन लोगों को COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक मिली है, उन्हें जुलाई से परिवार के साथ सामाजिक समारोहों में बिना मास्क के जाने की अनुमति दी जाएगी।