कंगना रनोट और उनकी बहन रंगोली पर राजद्रोह का केस, पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस ने फिर भेजा समन

Nov 03 2020, 02:20 PM IST

मुंबई पुलिस ने मंगलवार को राजद्रोह केस में कंगना रनोट और उसकी बहन बड़ी रंगोली चंदेल को फिर समन भेजा है। दोनों को 10 नवंबर से पहले पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन में उपस्थित होने को कहा गया है। दोनों के खिलाफ अदालत के आदेश पर 17 अक्टूबर को बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। इससे पहले कंगना को पूछताछ के लिए 26 अक्टूबर और उनकी बहन को 27 अक्टूबर को बुलाया गया था। भाई की शादी में बिजी होने की बात कहते हुए उन्होंने बाद में पूछताछ में शामिल होने को कहा था। दोनों बहनें फिलहाल हिमाचल में हैं। 

मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप से 8 घंटे पूछताछ हुई, सभी आरोपों को किया खारिज

Oct 01 2020, 10:36 AM IST

साउथ एक्ट्रेस पायल घोष से रेप मामले में आरोपी फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप गुरूवार को मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में 8 घंटे की पूछताछ पूरी हो गई है। मुंबई पुलिस उनसे सुबह 10 बजे पूछताछ शुरू की जो शाम 6 बजे तक जारी रही। पूछताछ में अनुराग ने एक्ट्रेस पायल के सभी आरोपों को खारिज किया है और पायल और उनके बीच हुए कुछ ऑफिशियल मेल को भी अनुराग ने पुलिस को बताए हैं। अनुराग कश्यप को मुंबई पुलिस ने बुधवार को वर्सोवा पुलिस स्टेशन से समन जारी किया था। सूत्रों के मुताबिक, समन में मुंबई पुलिस ने यह भी कहा था कि अनुराग बिना पुलिस की अनुमति के मुंबई नहीं छोड़ने सकते हैं। हालांकि, एक्ट्रेस पायल के आरोपों को फिल्म निर्माता ने कर पूरी तरह से खारिज किया था और उनके वकील के जरिए एक स्टेटमेंट जारी कर इन आरोपों को बेबुनियाद बताया था। 

रेप के आरोप में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप को मुंबई पुलिस का समन,1 अक्टूबर को वर्सोवा पुलिस स्टेशन बुलाया

Sep 30 2020, 04:47 PM IST

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप को एक्ट्रेस पायल से रेप मामले में मुंबई पुलिस एक अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे पूछताछ करेगी। साउथ एक्ट्रेस पायल घोष द्वारा लगाए गए यौन शोषण के मामले में फंसे अनुराग कश्यप को मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन से समन जारी हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, समन में मुंबई पुलिस ने यह भी कहा है कि अनुराग बिना पुलिस की अनुमति के मुंबई नहीं छोड़ने सकते हैं। हालांकि, एक्ट्रेस पायल के आरोपों को फिल्म निर्माता ने कर पूरी तरह से खारिज किया है और उनके वकील के जरिए एक स्टेटमेंट जारी कर इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।