मुंबई पुलिस ने बागपत के बड़ौत में दबिश देकर एक सर्राफा व्यापारी को गिरफ्तार किया है। मुंबई टीम को गाइड कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2019 में मुंबई में करोड़ों रुपए के हीरों की चोरी हुई थी, जिसमें जांच के दौरान हीरों के बड़ौत में बेचने की बात सामने आई। उसी आरोपी को लेकर आज पुलिस बड़ौत पहुंची दबिश देते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा विवाद पर शुरू हुई सियासत कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं इसके चलते चर्चा में आई सांसद नवनीत राणा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब जो वीडियो सामने आया है वह उन पर कई सवाल खड़े कर रहा है। क्योंकि इसे मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने शेयर किया है।
मुंबई में ड्रग स्मगलर्स अपनी सप्लाई चेन को पुलिस से महफूज रखने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। मानखुर्द में दो बुजुर्गों को पुलिस ने करीब दो किलो ड्रग्स के साथ अरेस्ट किया है।
मुंबई की चिन्हित सड़कों को हर संडे यातायात के लिए बंद रखा जाएगा। लोग इन सड़कों पर योग, स्केटिंग, साइकिलिंग और अन्य सांस्कृतिक खेलों (yoga, skating, cycling and cultural games) जैसे मनोरंजक गतिविधियों का संचालन कर सकते हैं।
मायानगरी मुंबई में तीन लड़कियों ने बीच सड़क जमकर हंगामा किया। तीनों ने मिलकर पहले तो ओला कैब ड्राइवर से कार छीनीं, फिर उसके साथ बदतमीजी की। इसके बाद पुलिसवालों से भी गालीगलौज करते हुए उनसे बदसलूकी पर उतर आईं।
Terror Threat for IPL 2022: कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि आईपीएल 2022 (IPL 2022) पर आतंकी खतरा मंडरा रहा है।
पूर्व सीएम ने ट्वीट करके बताया कि जॉइंट सीपी क्राइम ने मुझसे कहा कि मुझे रविवार को बीकेसी थाने जाने की जरूरत नहीं है। इसकी बजाए, वे केवल जरूरी जानकारी लेने आएंगे। मैं अपने आवास पर रहूंगा। मैंने रविवार के लिए पुणे के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं।
महाराष्ट्र सरकार ने मायानगरी यानि मुंबई के लिए नए पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति कर दी है। सरकार ने मौजूदा पुलिस कमिश्नर हेमंत नगरले का तबादला कर उनकी जगह पर आईपीएस अधिकारी संजय पांडे को यह जिम्मेदारी दी है।
बिग बॉस पूर्व कंटेस्टेंट और यूट्यूब वीडियो के जरिए सेलिब्रिटी बने हिंदुस्तानी भाऊ को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्योंकि उनपर महाराष्ट्र जारी 10वीं और 12वीं छात्रों के प्रदर्शन के लिए उकसाने का आरोप लगा है।
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि वाइन शराब नहीं है। अगर वाइन की बिक्री बढ़ती तो इसका फायदा किसानों को मिलेगा। हमने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए ऐसा किया है।