शहर के शिवदुर्गा विहार बाजार में एक आटो सड़क पर कार से सट गयी। इतनी सी बात पर कार चालक ने आटो चालक की इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि उस दरम्यान आसपास मौजूद लोग पिटाई का वीडियो बना रहे थे।
राजस्थान के कोटा शहर में 10 वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड करने के मामले में शॉक करने वाला सच सामने आया है। इसके चलते उसी बिल्डिंग में रहने वाले मां-बेटे को पुलिस ने अरेस्ट किया है। दरअसल युवक ने रेप किया तो वहीं उसकी मां ने लड़की को धमकी दी थी।
हजारों सपने संजो कर वो अपनी दुल्हन को लाने गया था। बारात लौटी लेकिन दुल्हन की बजाय दूल्हे का पार्थिव शरीर लेकर। सात फेरे लेने के वक्त 30 साल के दूल्हे के सीने में दर्द हुआ और वो हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गया।दूल्हे की मौत से हर कोई दंग है।
राजस्थान के जयपुर शहर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां वनकर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठै है उधर जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने सवा साल के मासूम को बनाया शिकार बना लिया। बच्चे को जंगल लेजाकर दर्दनाक मौत दे दी। लाश देखकर मां हुई बेहोश।
यूपी के मेरठ जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक घोड़ा बग्गी को टक्कर मारते हुए उसे रौंदते हुए निकल गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 3 लोग घायल हैं।
यूपी के आगरा में पिता-पुत्र ने पीट-पीटकर एक कुत्ते को मौत के घाट उतार दिया। इस बीच गली में खड़े लोग इस घटना का वीडियो बनाते रहे किसी ने भी उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया।
राजस्थान के राजसमंद से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक इतना भीषण एक्सीडेंट हुआ कि एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सभी लोग सीआरपीएफ जवान के परिवार के थे। जवान सभी को लेकर साले की शादी में जा रहा था।
राजस्थान के जोधपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना जोधपुर से सामने आई है। जहां 14 साल की लड़की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग की 18वीं मंजिल से नीचे गिर गई। जमीन पर गिरते ही लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। वह 9वीं क्लास में पढ़ती थी और एक जिम्नास्टिक की प्लेयर थी
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भयानक सड़क हादसा हो गया। जहां स्कूली बच्चों से भरे ऑटो और ट्रक में भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट में 8 बच्चों की मौत हो गई है। वहीं अन्य बच्चों के गंभीर रुप से घायल होने की खबर है।
इंडोनेशिया के पापुआ में भूकंप (Earthquake in Indonesia) के चलते चार लोगों की मौत हो गई। चारों समुद्र में तैरते एक रेस्टोरेंट में थे। मलबे के नीचे फंसने से उनकी मौत हो गई। बचाव कर्मियों ने चारों शव बरामद कर लिए हैं।