गुजरात के सूरत में एक कैमिकल फैक्टरी में भीषण हादसा हो गया। जहां फैक्ट्री में रखे खतरनाक कैमिकलों से भरे कंटेनर में आग लग गई और धमाका हो गया। जिसमें 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा लोगों के गंभीर रुप से झुलस गए।
यूपी के मैनपुरी जनपद में एक दामाद ने अपने ही ससुर को मौत के घाट उतार दिया। दामाद ने इस वारदात को 12 बीघा जमीन के लालच में अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बिहार के मोतीहारी में संडे के दिन रविवार को दर्दनाक रोड एक्सीडेंट हो गया। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 4 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। बताया जा रहा है की मृतक सुजीत कुमार का आज जन्मदिन था। जन्मदिन पर पूजा करने के लिए परिवार के सभी लोग बैरिया देवी मंदिर आए थे।
झारखंड के हजारीबाग में एक चमत्कारिक घटना हुई है। यहां एक मालिक की मौत पर उसका बैल श्मशान घाट में पहुंचा और अर्थी के परिक्रमा लगाए। बैल को तीन महीने पहले उसके मालिक ने दूसरे गांव के किसान को बेच दिया था।
यूपी के जिले सोनभद्र में पत्नी के बिना बताए मायके जाने की सजा मौत मिली है। यह किसी और ने नहीं बल्कि पति ने खुद दी। महिला जब मायके से वापस आए तो घर में गुस्साएं पति ने मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं उसका शव बोरे में भरकर घर से फरार हो गया।
आगरा में एक युवक ने दुकान संचालक की पेचकस से हमला कर उसकी हत्या कर दी। युवक बीते दो दिनों से मंदिर में रुका था और घटना को अंजाम देने वाली रात को मृतक के घर पर खाना खाया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
मेरठ में नकली फूड सप्लीमेंट और स्टेरॉयड ने जिम ट्रेनर धामा की जान ले ली। मासूम बेटियां बार-बार अपने पिता को बुला रही है। धामा की पत्नी ने सीएम योगी से फूड सप्लीमेंट और स्टेरॉयड का अवैध कारोबार करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
राजस्थान में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। करीब दो सप्ताह बाद लौटा मानसून अब जानलेवा हो गया है। राज्य में बारिश के कारण 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, मौसम विभाग ने 17 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान के बाड़मेर में श्रद्धालुओं से भरी कार की टक्कर एक ट्रक से हो गई। जिसमें तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक आठ साल का बच्चा घायल हुआ है। यह कार गुजरात के एक चाय कारोबारी की थी। वह जसोल मंदिर में दर्शन कर वापस अपने घर गुजरात लौट रहे थे।
राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद मार्मिक खबर सामने आई है। जहां10वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। उसने मौत से पहले स्कूल में ही सुसाइड नोट भी लिखा और सहेली को पढ़ाया था। सेहली ने समझाया और नोट को फाड़ दिया। लेकिन फिर भी घर आकर पंदा लगा लिया।