बसपा प्रमुख मायावती ने बिजली दरों में बढ़ोत्तरी को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस महंगाई के दौर में प्रदेशवासियों पर बिजली की मंहगाई की मार झेलने पर मजबूर कर दिया है।
संजय प्रसाद और आलोक कुमार को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है।
अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा विभाग और कृषि उत्पादन आयुक्त राजेंद्र कुमार तिवारी ने शनिवार देर शाम उप्र के मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया। प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडे शनिवार को सेवानिवृत्ति हो गए। हालांकि उनकी नियुक्ति अभी कार्यवाहक के तौर पर ही की गई है।
उत्तर प्रदेश में मंगलवार दो अलग-अलग हादसों में 17 लोगों की मौत की खबर है। एक हादसा बरेली में हुआ। वहीं दूसरा हादसा शाजहांपुर में हुआ।
बदायूं में एक पुलिस का जवान सोशल मीडिया पर हीरो बन गया है। दरअसल इस जवान ने एक नवजात को नाले से निकालकर समय रहते हुए उसको अस्पताल में भर्ती भी कराया। जवान के इस नेक काम की लोग सोशल मीडिया पर सराहना कर रहे हैं।
देश में लंबे समय से लगातार चर्चा में रहे अयोध्या राम जन्मभूमि मामले के मामले में जहां सुप्रीम कोर्ट में तेजी से सुनवाई चल रही है, वही एक नया विवाद और आन खड़ा हुआ है। खुद को राम के वंशज कहने वाले एक के बाद एक सामने आ रहे हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस तनाव में जी रही है! क्या ये दो हादसे यही बयां करते हैं। एक घटना बागपत जिले की है। यहां दरोगा ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को शूट कर लिया। दूसरा केस बिजनौर जिले का है। यहां एक सिपाही ने कनपटी पर राइफल सटाकर गोली मार ली।
उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री और BJP अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ सोमवार को हादसा हो गया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार मुजफ्फरनगर पहुंचे थे। तभी ट्रक से उतरते वक्त उनके साथ हादसा हो गया। उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा।
लखनऊ. गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री रह चुकीं आनंदी बेन पटेल ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल पद की शपथ ली। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जेस्टिस गोविंद माथुर ने उन्हें शपथ ग्रहण कराया। वह प्रदेश की 34वीं राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश का गठन होने के बाद 25वीं राज्यपाल हैं। खास बात यह रही कि उनके शपथ ग्रहण में निवर्तमान राज्यपाल रामनाईक भी उपस्थित थे। शपथ ग्रहण के बाद नाईक ने उनसे कुर्सी का हस्तांतरण किया।