महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस ने बुधवार को राजधानी में पदयात्रा निकाली। पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी भी इसमें शामिल हुईं। उनका साथ देने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। इस दौरान प्रियंका ने कहा, कांग्रेस हमेशा से महिलाओं के हक में आवाज उठाती आई है और उठाती रहेगी।
यूपी में 11 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के नामांकन के अंतिम दिन आज भाजपा ने 10 व उसकी सहयोगी पार्टी अपनादल ने एक सीट पर नामांकन दाखिल किया। अपनादल को उपचुनाव में प्रतापगढ़ जिले की प्रतापगढ़ सदर विधानसभा सीट मिली है।
hindi.asianetnews.com ने बीजेपी के कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा से पहले ही अपने पाठकों को बताया था कि उपचुनाव में बीजेपी ने अपनादल को एक सीट देने का मन बना लिया है। अपना दल को प्रतापगढ़ सीट दी जा सकती है। बीजेपी ने भी सिर्फ 10 सीटों पर ही अपने कैंडिडेट्स के नाम की घोषणा की है, जबकि प्रतापगढ़ सीट खाली रखी है।
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के साथ ही 13 अन्य राज्यों में विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर भाजपा ने रविवार को 32 सीटोंं पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया।
यूपी में वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस द्वारा आम जनता से किए जा रहे दुर्व्यवहार की खबरों के बाद डीजीपी ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने अधिकारियों को कागजात चेक करने के लिए वाहन न रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पुलिसकर्मी सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के लाइसेंस चेक करें।
उत्तर प्रदेश और बिहार की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने कहा कि दोनों राज्यों की दो सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव होगा। यह दोनों सीटें पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी की मृत्यु के बाद खाली हुईं हैं।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि पति से पीड़ित हिंदू और मुस्लिम महिलाओं को 6 हजार रुपए सालाना दिया जाएगा। सरकार इसकी योजना बना रही है।
प्रियंका ने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, "उत्तर प्रदेश भाजपा ने किसान हित की बात केवल विज्ञापन और बिलबोर्ड तक सीमित कर रखी है।"
बीकेएस की नेता पूरन सिंह ने बताया, सरकार ने हमारी 15 में से 5 मांगें मान ली हैं। हालांकि, आंदोलन को खत्म नहीं किया है। इसे टाल दिया गया है। बाकी बची मांगों को लेकर 10 दिन बाद हम पीएम नरेंद्र मोदी से मिलेंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि कर्नाटक में जिन सीटों पर उपचुनाव होंगे उनमें वे सीटें भी शामिल हैं जहां के विधायकों को हाल में अयोग्य करार दिया गया है।