बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत ठीक नहीं है। उनकी किडनी फंक्शन कभी भी बिगड़ सकता है। लालू यादव का इलाज करने वाले डॉक्टर ने यह जानकारी दी। डॉ उमेश यादव ने बताया, यह साफ तौर पर खतरनाक है, मैंने इस बारे में अधिकारियों को लिखित में जानकारी दी है।