जेडीयू में आते ही सत्यप्रकाश ने आरजेडी चीफ लालू यादव (RJD Chief Lalu Yadav) के परिवारवाद पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरजेडी पर टिकट बेचे जाने का भी आरोप लगाया।
शिक्षक और स्नातक एमलसी के लिए आठ सीटों पर चुनाव होना है। इनमें स्नातक के पटना, तिरहुत, कोसी और दरभंगा है। इसी तरह शिक्षक क्षेत्र में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण है।
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव (RJD Supremo Lalu Yadav) से मिलने वालों की संख्या भी रोज बढ़ रही है। काफी लोग उनसे मुलाकात करने के लिए बिहार से रांची आ रहे हैं। इसी बीच लालू से मिलने के लिए पिछले एक सप्ताह से उनके बचपन के दोस्त 85 साल के बुजुर्ग सीताराम सिंह पहुंचे।
जन अधिकार पार्टी चीफ और पूर्व दिग्गज सांसद पप्पू यादव की जुबान भी पार्टी के एक कार्यक्रम में फिसल गई और उन्होंने एक साथ कई दिग्गज नेताओं को लपेट लिया। खास परिस्थिति में खुद को भगवान भी बता दिया।
बीजेपी के दिग्गज नेता रामकृपाल यादव (BJP MP Ramkripal Yadav) ने क्षमताओं पर सवाल उठाते हुए कहा- तेजस्वी की एकमात्र खासियत सिर्फ आरजेडी चीफ लालू यादव (Lalu Yadav) का बेटा होना भर है।
बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले आरजेडी- स्ट्रेटजी, पोस्टर और प्रचार सामग्री को लेकर चर्चा में है। पार्टी पोस्टर और प्रचार सामग्री भी आरजेडी (RJD) के अंदर ही अंदर कुछ अलग पकने के संकेत दे रहे हैं।
आज लॉन्च हुए बीजेपी के आत्मनिर्भर बिहार (Atmnirbhar Bihar) कैम्पेन पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने तंज़ कसा है। उन्होंने कहा पहले बीजेपी खुद को आत्मनिर्भर बनाए।
वैशाली के महुआ सीट से समस्तीपुर के हसनपुर क्षेत्र की दूरी 90 किमी है। क्षेत्र का सामाजिक समीकरण भी महुआ की तरह है। वहां भी यादव व कुशवाहा की बहुलता है। तेजप्रताप महुआ क्यों छोड़ना चाह रहे, बड़ा सवाल है। पिछले चुनाव में हसनपुर से जदयू जीता था। जदयू-राजद-कांग्रेस गठजोड़ में सीट जदयू को मिली थी।
रिम्स में लालू यादव से मिलने वाली बिहार से आरजेडी की विधायक समता देवी को क्वारंटीन कर दिया गया था। हालांकि उन्होंने दलित होने का हवाला देते हुए प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है।
लालू के बड़े बेटे और विधायक तेजप्रताप यादव का इस तरह का अंदाज कई बार दिख चुका है। वो रिक्शे से लेकर घुड़सवारी तक करते नजर आए हैं। कई बार शिव और कृष्ण का रूप भी धारण करते हैं।