पोस्टर किसने जारी किया है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, इतना तो स्पष्ट है कि इसे विपक्ष ने जारी किया है। इसे लेकर जनता दल यूनाइटेड नेता नीरज कुमार ने कहा कि जिसने भी इसे जारी किया, उसे धन्यवाद। उसने लालू परिवार की संपत्ति सावर्जनिक कर जनता को बताया है कि गरीबों की बात करने वाले गरीबों को लूट कर कैसे अरबपति बने हैं।