लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मेनिफेस्टो तैयार करने के लिए भाजपा ने मेनिफेस्टो कमेटी बनाई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसके अध्यक्ष हैं।
JD(S) ने कर्नाटक के अपने तीन उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। एचडी कुमारस्वामी मांड्या से चुनाव लड़ेंगे। एम मल्लेश बाबू को कोलार से टिकट मिला है। हसन से प्रज्वल रेवन्ना प्रत्याशी हैं।
लोकदल ही एक ऐसी पार्टी है। जिसके खाते में 1977 के लोकसभा चुनाव में यूपी की 100 फीसदी सीटें जीतने का कीर्तिमान दर्ज है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि अपनी जीत के प्रति 101% आश्वस्त हूं।
उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 17 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे अमोल कीर्तिकर को भी टिकट मिला है।
भाजपा ने राजस्थान के करौली-धौलपुर से इंदु देवी जाटव, दौसा से कन्हैया लाल मीणा और मणिपुर के इनर मणिपुर सीट से थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को टिकट दिया है।
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पंजाब में अकाली दल और भाजपा के साथ गठबंधन नहीं होगा। दोनों दलों के बीच इस मुद्दे पर बातचीत चल रही थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। भाजपा ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कल रविवार (24 मार्च) को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 111 उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बीजेपी ने कई नए चेहरों को मौका दिया है।
बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने आज रविवार (24 मार्च) को अपने सभी 16 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
महाराष्ट्र के नागपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी चुनाव लड़ रहे हैं। 2014 और 2019 के आम चुनाव में उन्हें यहां से जीत मिली थी।