बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि बिहार में महागठबंधन टूट गया है। यहां कांग्रेस 2024 लोकसभा चुनाव में सभी 40 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने महागठबंधन में टूट के लिए लालू यादव की पार्टी RJD को जिम्मेदार ठहराया।
भारतीय निर्वाचन आयोग (Election commission of india) ने मंगलवार को अलग-अलग राज्यों की 3 लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की तारीख घोषित कर दी। चुनाव 30 अक्टूबर को होंगे। रिजल्ट 2 नवंबर को आएंगे।
देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को काबू में करने केंद्र और राज्य सरकारें कड़े एक्शन ले रही हैं। कई राज्यों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया गया है, तो कहीं राज्य यह मियाद धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे हैं। जिन शहरों में संक्रमण का खतरा अधिक हैं, वहां टोटल लॉकडाउन लगाया गया है। कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.82 लाख नए केस सामने आए हैं। हालांकि 3.37 लाख लोग रिकवर भी हुए। आइए जानते हैं संक्रमण की चेन तोड़ने विभिन्न राज्यों के एक्शन प्लान...
चुनाव आयोग ने 11 राज्यों की 14 विधासनभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों पर नतीजे भी आज यानी 2 मई को आ रहे हैं। इन सीटों पर 17 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। आज ही प बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के नतीजे आ रहे हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को आंध्र प्रदेश के तिरुपति में दो चुनावी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। यहां लोकसभा सीट के लिए 17 अप्रैल को उपचुनाव होना है। बता दें कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता बल्ली दुर्गा प्रसाद राव के निधन के कारण यह सीट खाली हुई है। उनका निधन भी पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुआ था।
चुनाव आयोग ने 11 राज्यों की 14 विधासनभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इन सीटों पर 17 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, नतीजे 2 मई को आएंगे।
पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा का चुनाव है। भाजपा ने राज्य में अपने प्रचार और अभियान को मजबूत करने के लिए पार्टी के 7 वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त किया है। इन 7 नेताओं में से हर एक को छह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सौंपे जाएंगे, जहां वे विधानसभा चुनावों के लिए काम करेंगे।
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मांतोंडकर मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुईं। उन्होंने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था। हालांकि चुनाव में उनकी हार हुई थी।
चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीख अनाउंस कर दी है। वाल्मीकिनगर में आखिरी फेज के तहत 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजा 10 नवंबर को आएगा।
चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर समेत कई प्रदेशों की 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 10 नवंबर को मतों की गिनती की जाएगी।