इराक में भी ठीक वैसा ही मंजर दिखाई दे रहा है, जैसा पिछले दिनों श्रीलंका में हुआ था। नाराज शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सद्र (सदर भी कहा जाता है) के सोमवार को राजनीति छोड़ने के ऐलान के बाद हिंसा भड़क उठी। अगले आदेश तक यहां कर्फ्यू लगा दिया गया है।
चीनी बैलिस्टिक मिसाइल और उपग्रह ट्रैकिंग जहाज (Chinese Spy Ship) श्रीलंका के दक्षिणी बंदरगाह हंबनटोटा में 16 अगस्त को पहुंचा था। यह जासूसी जहाज 22 अगस्त तक पोर्ट पर ही रहा। भारत ने जहाज की तकनीकी क्षमता और इसकी यात्रा के उद्देश्य के बारे में चिंता व्यक्त की थी।
एशिया कप (Asia Cup) का कुछ ही देर में आगाज होने वाला है। श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान (Sri lanka vs Afghanistan) के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच का मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। इस बीच पिच का मिजाज भी जानना जरुरी है।
डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद बड़ी संख्या में ट्रकों के पहिये थमने से अंडे की कीमतों में तेजी आई है। बांग्लादेश की सभी पॉलिट्री कंपनियांकुल मिलाकर कुल 40 मिलियन में से प्रतिदिन लगभग 4 मिलियन अंडे बेचती हैं, जो कुल बेचे गए अंडों का लगभग 10% है।
चीन का सैटेलाइट ट्रैकिंग जहाज 'युआन वांग 5' ( Yuan Wang 5) श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह से रवाना हो गया है। जहाज यहां 6 दिन रुका। अब यह चीन के जियांग यिन बंदरगाह पर रुकेगा।
भारत ने आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका को सोमवार को 21 हजार टन यूरिया दिया। इससे पहले श्रीलंका को 44 हजार टन उर्वरक दिया गया था। भारत से मिले उर्वरक से श्रीलंका में आने वाले दिनों में फसलों की अच्छी पैदावार होगी और खाद्य संकट का समाधान होगा।
Yuan Wang 5:नई दिल्ली जहाज के ट्रैकिंग सिस्टम की भारतीय प्रतिष्ठानों पर जासूसी करने की कोशिश की संभावना के बारे में चिंतित था। भारतीय अधिकारी इस जहाज को 'दोहरे इस्तेमाल वाला जासूसी जहाज' मानते हैं।
आर्थिक बदहाली का शिकार पाकिस्तान संकट से उबरने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। श्रीलंका जैसे हालात से डरे पाकिस्तान ने अपने देश के टॉप रेगुलेटरी बैंक में नए गवर्नर की नियुक्ति कर दी है। नए गवर्नर को कई बड़ी चुनौतियों में खुद को साबित करने का बड़ा दबाव है।
श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने पिछले हफ्ते यहां चीनी दूतावास से अनुरोध किया कि भारत द्वारा उठाए गए सुरक्षा चिंताओं के बाद पोत की यात्रा स्थगित कर दी जाए। इसके बाद, जहाज योजना के अनुसार गुरुवार को हंबनटोटा बंदरगाह पर नहीं उतरा। लेकिन चीन किसी भी सूरत में श्रीलंका की बात को मानने को तैयार नहीं हुआ।
22 मिलियन लोगों वाला श्रीलंका, पिछले साल के अंत से आर्थिक बदहाली का सामना कर रहा है। दिवालिया हो चुके देश में भोजन, ईंधन, दवाओं की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। कई कई दिनों तक लाइन में लगने के बाद भी लोगों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिल पा रहा है।