प्रयागराज में शहर दक्षिणी से AIMIM के प्रत्याशी रहे मोहम्मद फरहान चुनाव में हार के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा मुस्लिम विरोधी पार्टी है। हमेशा मुस्लिम विरोधी रणनीति पर काम करती है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नई परंपरा प्रारंभ कर दी है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी विधायक दल का नेता घोषित किया जा सकता है। शिवपाल सिंह यादव विधानसभा में अब नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में नजर आ सकते हैं। बता दें कि पहले यह पद राम गोविंद चौधरी के पास था, लेकिन बलिया के बांसडीह से चुनाव हारने के बाद वह इस दौड़ से बाहर हो गए हैं।
यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के नेता अपनी बयानबाजी से लगातार चर्चा में छाए रहते हैं। सपा नेताओं के अतिआत्मविश्वास और अहंकार की वजह से इसका सीधा नुकसान पार्टी को हो सकता है। सपा के नेता धमकी देने वाले भाषण देते हैं और खुद को सबसे बड़ा गुंडा बताते हैं।
सपा के कद्दावर नेता प्रो राम गोपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा रूपी रावण राज को खत्म करने के लिए सपा व गठबंधन के पक्ष में जबरजस्त मतदान करें। जिससे जो अपराधी लोग सत्ता में ऊपर बैठे है, उनको हटाने के लिए सपा को वोट दीजिए।
यूपी चुनाव प्रचार को लेकर सपा नेता को जान से मारने की धमकी मिली है। प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र के टेटी माईनर निवासी मनीष केसरी, ओड़हथा निवासी सचिन पांडेय और शाहगंज निवासी सुशील सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को गोरखपुर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश एक गैर जिम्मेदार नेता हैं, ये मानवता के साथ मजाक कर सकते हैं।
यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) में रविवार को तीसरे चरण (Third Phase Voting) के तहत 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई। नेताओं ने लोगों से वोट देने की अपील की और इसी के साथ दूसरे राजनीतिक दलों पर निशाना भी साधा।
देर शाम उनकी पत्नी नजमा बेगम (80) का भी निधन हो गया। दोनों का लखनऊ के लोहिया संस्थान में इलाज चल रहा था। नजमा क्रिटिकल केयर यूनिट में वेंटीलेटर पर थीं। अहमद हसन को रविवार को अंबेडकरनगर के जलालाबाद स्थित पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद में नेता विरोधी दल अहमद हसन अंसारी (Ahmed Hassan) का निधन हो गया है। अहम हसन (88) का इलाज लोहिया संस्थान में चल रहा था, जहां उन्होंने आज उपचार के दौरान अंतिम सांस ली, हसन काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।
यूपी विधानसभा चुनाव (UP assembly elections) में इस बार सभी पार्टियां अपनी-अपनी विचारधारा के हिसाब से समुदाय विशेष को रिझाने में जुटी हैं। विपक्षी दल सॉफ्ट हिंदुत्व का सहारा लेकर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को पछाड़ने की कोशिश में लगे हैं।