राजस्थान में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने है। इस बीच प्रदेश की दो दिग्गज पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं सीएम अशोक गहलोत प्रदेस में अपनी सरकार रिपीट करने का दावा कर रहे है। क्या कांग्रेस कर्नाटक और हिमाचल जैसा कारनामा करेगी।
हिमाचल प्रदेश के आदिवासी लाहौल और स्पीति जिले की केलांग पंचायत ने त्योहारों और शादियों में बीयर परोसे जाने पर बैन लगा दिया है। पंचायत ने बीयर पर बैन लगाने का प्रस्ताव पारित किया है, ताकि ऐसे आयोजनों में फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाया जा सके।
पूर्वांचल के कद्दावर नेता शिवप्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। शिवप्रताप शहर से 4 बार विधायक और 3 बार केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। भाजपा ने इन्हें राज्यपाल बनाकर ब्राह्मण वोटों को लामबंद करने का प्रयास किया है।
हिमाचल पेपर लीक केस को लेकर सीबीआई की टीम ने यूपी में 5 शहरों में छापेमारी की। इस दौरान आरोपी के घर को भी खंगाला गया। माना जा रहा है आने वाले दिनों ने भी यह एक्शन जारी रहेगा।
एशियानेट न्यूज प्राउड टू बी एन इंडियन टीम शुक्रवार को शिमला पहुंची थी। शनिवार को टीम ने शिमला के करीब कुफरी शहर की बर्फिली वादियों और पहाड़ों को देखा और खूब मस्ती की।
बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करना शामिल किया गया था। विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद कर्मचारियों से किया गया वादा पूरा करने का दबाव नई सरकार पर था।
हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) की कैबिनेट का रविवार को विस्तार हो गया। सात विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही सीएम समेत कुल मंत्रियों की संख्या 9 हो गई है।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के रिज मैदान में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया है। समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेता मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के 40 विधायक जीते हैं। जबकि तीन निर्दलीय विधायक भी साथ आ रहे हैं। 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिली है। शुक्रवार को कांग्रेस के पर्यवेक्षकों व प्रभारी के सामने विधायक दल की मीटिंग हुई।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर होड़ मची है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सहमति नहीं बनी है। सीएम का नाम अब आला कमान तय करेगा।