आचार्य चाणक्य ने लाइफ मैनेजमेंट के अनेक सूत्र अपनी नीति में बताए हैं। इन नीतियों को अपनाकर हम अपनी समस्याएं दूर कर सकते हैं।

उज्जैन. आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिस प्रकार घिसने, काटने, आग में तापने-पीटने, इन चार उपायों से सोने की परख की जाती है, उसी प्रकार 4 बातों को देखकर किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. त्याग की भावना

किसी भी व्यक्ति को परखने के लिए उसमें सबसे पहले त्याग की भावना को देखना चाहिए क्योंकि इस व्यक्ति में ये भाव होता है, वह सच्चा और दूसरों का साथ देने वाला होता है। ये भाव कम ही लोगों में पाया जाता है।

2. शील

शील यानी नैतिक व्यवहार, मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, हमारे आस-पास और भी लोग रहते हैं, जिनसे हमारा संपर्क होता है। किसी व्यक्ति के दूसरे लोगों के प्रति कैसा व्यवहार है, इसका आकलन कर उसके स्वभाव के बारे में आसानी से जाना जा सकता है।

3. गुण

गुण यानी निजी विशेषताएं, कुछ लोगों में जन्मजात गुण या अवगुण पाए जाते हैं। यानी वही उनका वास्तविक स्वभाव होता है। व्यक्ति के गुणों के आधार पर भी उसके अच्छे से परखा जा सकता है। 4. कर्म

कर्म यानी वो दैनिक जीवन यापन के लिए किया जाने वाला कार्य। कोई व्यक्ति ईमानदारी से मेहनत करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता है तो कोई बेईमानी से। इसके आधार पर भी व्यक्ति और उसके स्वभाव को परखा जा सकता है।

चाणक्य नीति के बारे में ये भी पढ़ें

चाणक्य नीति: जानिए मनुष्य का सबसे बड़ा अवगुण, पाप, धन और आभूषण कौन-सा है

चाणक्य नीति: किस व्यक्ति के लिए कोई स्थान दूर नहीं और किसका कोई शत्रु नहीं होता?

चाणक्य नीति: सुंदरता, विद्या और धन किन परिस्थितियों में व्यर्थ माने जाते हैं?

चाणक्य नीति: पिता के अलावा इन 4 को भी उन्हीं के समान ही आदर और सम्मान देना चाहिए

चाणक्य नीति: जानिए हमें, शेर, बगुले, गधे, मुर्गे, कौए और कुत्ते से क्या सीखना चाहिए?

चाणक्य नीति: कैसे लोग हमेशा गरीब नहीं रहते और किन लोगों का कभी विवाद नहीं होता?

चाणक्य नीति: झगड़ालू पत्नी, मूर्ख पुत्र और विधवा पुत्री सहित ये 6 दुख अग्नि के समान जलाते हैं

चाणक्य नीति: जानिए सबसे बड़ा तप, सुख, रोग और धर्म कौन-सा है?

कैसे वृक्ष, स्त्री और राजा जल्दी ही नष्ट हो जाते हैं? जानिए इस चाणक्य नीति से

चाणक्य नीति: झूठ और लालच के अलावा ये 3 अवगुण महिलाओं के स्वभाव में होते हैं

चाणक्य नीति: महिला अगर कोई गलती करें तो उसका परिणाम किसे भुगतना पड़ता है?