UPSSSC PET 2022: एग्जाम पास करने ये 10 सवाल हो सकते हैं इंपॉर्टेंट, इग्नोर करने की गलती न करें

Published : Aug 28, 2022, 05:32 PM IST
UPSSSC PET 2022: एग्जाम पास करने ये 10 सवाल हो सकते हैं इंपॉर्टेंट, इग्नोर करने की गलती न करें

सार

यूपी में ग्रुप सी की सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं और प्रारंभिक पात्रता परीक्षा की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आखिरी समय में रिवीजन पर फोकस करना चाहिए। पिछले सालों के क्वेश्चन पेपर के सवालों को भी ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

करियर डेस्क : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) की तैयारी में जुटे ऐसे छात्र जो प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (UPSSSC PET 2022) में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें हर सेक्शन पर अपनी पकड़ बनानी होगी। अगर गलती से भी आप किसी सेक्सन को छोड़ने की गलती करते हैं तो आप मेरिट लिस्ट में काफी नीचे आ सकते हैं। कॉम्पिटिशन काफी टफ है, इसलिए छात्रों को एक्सपर्ट की सलाह है कि वे भूलकर भी गलती करने से बचें। अब उनके पास गिने-चुने ही दिन है, ऐसे में तैयारी के साथ रिवीजन की जरूरत है। यहां संविधान और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े 10 ऐसे सवाल, जो इस परीक्षा में आपकी मदद कर सकते हैं। इन्हें किसी भी सूरत में इग्नोर करने से बचें,और इनकी तैयारी करके ही परीक्षा देने जाएं...

सवाल-1. 73वां संविधान संशोधन किससे संबंधित है?
जवाब-   संविधान का 73वां संसोधन पंचायतीराज से संबंधित है।

सवाल-2. भारतीय संविधान के अनुसार 'राजनीतिक शक्ति' का आधार क्या है?
जवाब-    भारत की जनता

सवाल-3. संविधान सभा के झंडा समिति के अध्यक्ष कौन थे?
जवाब-   जे.बी. कृपलानी

सवाल-4.  उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन करता है?
जवाब-  राष्ट्रपति
 
सवाल-5. संविधान सभा के प्रारूप समिति में कुल कितने सदस्य थे?
जवाब-    सात

सवाल-6. भारतीय रेल किस सूची का अंश है?
जवाब-   संघ सूची

सवाल-7. राज्य विधानमंडल के सत्र को कौन बुलाता और स्थगित करता है?
जवाब-   राज्यपाल
सवाल-8. नागरिकता के संबंध में संविधान के किस भाग में उल्लेख हैं?
जवाब-    भाग-2 में 

सवाल-9.   लोकसभा सचिवालय किसके अधीन कार्य करता है?
जवाब-  लोकसभा अध्यक्ष यानी स्पीकर के

सवाल-10. महाधिवक्ता की नियुक्ति कौन करता है?
जवाब-  राज्यपाल

PET का सेलेबस
इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए पूरा सेलेबस दिया गया है। अभ्यर्थी इसकी तैयारी कर परीक्षा पास कर सकते हैं। भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, प्रारंभिक अंकगणित, तर्क एवं तर्कशक्ति, सामयिकी, 
अपठित गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण, ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण, तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण

इसे भी पढ़ें
UPSSSC PET EXAM 2022: यहां देखें प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट का पूरा सेलेबस, समझिए क्या है एग्जाम

UPSSSC PET Exam 2022: अब 18 सितंबर नहीं इस दिन होंगे पीईटी के एग्जाम, तत्काल चेक करें नोटिस


 

PREV

Recommended Stories

ऑफिस में प्रमोशन नहीं मिल रहा? कहीं आप में भी तो नहीं ये 5 बुरी आदतें
कोहरे के दौरान रेलवे कैसे तय करता है कि कौन सी ट्रेन सबसे पहले रद्द होगी? जानिए