अब सालभर ले सकते है जामुन का मजा, आज ही इससे बना डालिए सुपर टेस्टी जैम

आयुर्वेद में जामुन को एक सुपरफूड माना गया है। अब आपको जामुन खाने के लिए पूरा साल इंतजार करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको बताने वाले हैं इससे बनने वाले सुपर टेस्टी जैम की रेसिपी।
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 3, 2021 7:23 AM IST

फूड डेस्क : बारिश का सीजन शुरू हो चुका है और साथ ही शुरू हो गया है सड़कों के किनारे मिलने वाले जामुन का मौसम भी। जामुन एक ऐसा फल है जो गर्मी और बरसात के बीच में बहुत कम समय के लिए आता है। जामुन सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि सेहत में भी कमाल है। लेकिन जामुन का सीजन बहुत कम समय के लिए रहता है ऐसे में लोग सिर्फ एक या 2 महीने तक ही अच्छे जामुन का लुत्फ उठा सकते हैं, पर अब आपको जामुन खाने के लिए पूरा साल इंतजार करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको बताने वाले हैं इससे बनने वाले सुपर टेस्टी जैम की रेसिपी, जो सालभर आपकी जामुन की क्रेविंग को पूरा कर सकता है और बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसे बनाने के लिए हमें चाहिए-
जामुन – 1/2 किलो
सेब – 1
ब्राउन शुगर – 1 कप
पानी – 1/2 कप

विधि
- जामुन का जैम बनाने के लिए सबसे पहले जामुन को अच्छी तरीके से धो लें और बीच से काट लें।
- अब बड़े बर्तन में पानी उबालने रख दें और उबलते हुए पानी में जामुन को डाल दें। जैसे ही जामुन उबलने लगेंगे आप देखेंगे कि जामुन के बीज इससे अलग हो गए है। इस समय गैस बंद कर दें और बीज को जामुन से अलग करके साइड कर दें।
- इसके बाद पैन में चीनी और सेब काटकर मिला लें और इसे लगभग 20 मिनट तक पकाएं जब तक यह थिक कंसिस्टेंसी का ना हो जाए।
- जब सेब और चीनी अच्छे से मिल जाए तो इसे जामुन वाल पैन मिला दें और अच्छी तरीके से मैश करते हुए 10 मिनट तक और पका लें।
- इसके बाद जामुन के जैम को किसी साफ जार में भर के फ्रिज में रख दें और जब भी आपका मन हो ब्रेड के ऊपर या पराठे के ऊपर इस जैम को लगाकर खुद भी खाएं और बच्चों को भी खिलाएं। यह जैम कई महीनों तक आपके फ्रिज में ताजा बना रह सकता है और आप मौसम में जामुन का स्वाद चख सकते हैं।

Latest Videos

जामुन खाने के फायदे
आयुर्वेद में जामुन को एक सुपरफूड माना गया है। यह डायबिटीज कंट्रोल करने से लेकर पाचन क्रिया को बेहतर करने में भी मददगार होता है। साथ ही किडनी स्टोन के इलाज के लिए भी यह फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं यह कील मुंहासे और पिंपल्स को भी दूर करता है। जामुन या इसकी पत्तियों के रस को स्किन पर लगाने से स्किन पर बढ़ते हुए ऑयल और सीबम के सेक्रेशन को रोका जा सकता है। साथ ही यह ब्लड को भी प्यूरिफाई करता है। मुंह के छालों के लिए भी जामुन के पत्तों का सेवन करना चाहिए। इतना ही नहीं जामुन के बीज को सुखाकर इसका पाउडर का इस्तेमाल करने से डायबिटीज को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

जामुन में मौजूद पोषक तत्व
जामुन में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेड का बहुत अच्छा सोर्स है। जामुन का सिर्फ फल ही नहीं, इसके पेड़ की छाल, पत्तियां और फल की गुठली भी बहुत फायदेमंद होती है। बड़ों के साथ ही ये फल बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसलिए आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- बाजार का महंगा और प्रिजर्वेटिव सॉस छोड़िए, इस तरह घर पर 10 मिनट में बनाएं पिज्जा-पास्ता सॉस

गिलकी का ये रूप देख आप भी हो जाएंगे शॉक्ड, वेट लॉस करना है, तो डाइट में शामिल करें ये सुपर टेस्टी तोरई सूप

Share this article
click me!

Latest Videos

इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?