
फूड डेस्क। आज पूरे देश में रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। वैसे कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से पहले की तरह चहल-पहल नहीं है, फिर भी लोग घरों में ही उत्साह से यह त्योहार मना रहे हैं। रामनवमी के अवसर पर तरह-तरह के व्यंजन बनते हैं। इस मौके पर आज हम आपको चूरमा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसे व्रतधारी लोग भी खा सकते हैं। जानें चूरमा की रेसिपी।
आवश्यक सामग्री
- 250 ग्राम सिंघाड़ा का आटा
- 200 ग्राम गुड़
- 50 ग्राम गोंद
- बारीक कटे कुछ बादाम
- नारियल का एक गोला बारीक कसा हुआ
- एक चम्मच इलायची पाउडर
- सिंघाड़ा के आटे में मिलाने के लिए एक चम्मच घी
- तलने के लिए 100 ग्राम घी
- सजावट के लिए चांदी का वर्क, किशमिश, बादाम और काजू
बनाने की विधि
सिंघाड़े के आटे में एक चम्मच घी मिला कर और थोड़ा पानी डाल कर ठीक से गूंथ लें। अब उस आटे को गोल-गोल लड्डू की तरह बना लें। एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें उसे कम आंच पर गुलाबी होने तक तलें। फिर उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब लड्डू ठंडे हो जाएं तो उन्हें मिक्सी में बारीक पीस लें। इसके बाद घी में गोंद को तलें। अब 100 ग्राम घी में गुड़ डाल कर धीमी आंच पर गर्म करें। जब गुड़ पूरी तरह घी में मिल जाए तो उसमें बारीक पिसा मिश्रण मिला दें। इसके बाद उसे एक परात में फैला कर रखें। उसमें इलायची पाउडर, बारीक कटा नारियल, गोंद के फूले और बारीक कटा बादाम मिला दें। इसके बाद उसे फिर लड्डू जैसा गोल आकार दे दें। उस पर चांदी का वर्क लगा दें। इसे बादाम, काजू और किशमिश से सजा कर सर्व करें। इसका स्वाद बहुत बढ़िया होता है। यह स्वास्थ्य के लिहाज से भी बढ़िया होता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.