आखिर दिनभर क्या खाते थे बापू? भारत को आजादी दिलवाने वाले गांधीजी की ऐसी थी डाइट

फूड डेस्क : आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी यानी बापू की 73वीं पुण्यतिथि (Mahatma Gandhi Punyatithi) है। 30 जनवरी 1948 के दिन नाथूराम गोडसे ने उनकी हत्या कर दी थी। उन्होंने अपना जीवन बेहद ही सादगीपूर्ण तरीके सी जिया। छोटे कद के दुबले पतले से गांधी जी सभी के प्रेरणास्रोत हैं। लोगों तो उपवास रखने का महत्व बताने वाले बापू (Father of the Nation) हफ्ते में एक दिन बिना कुछ खाएं रहते थे, उनका मनना था कि ऐसा करने से शरीर चुस्ता बना रहता है और दिमाग को भी शांति मिलती है। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम आपको बताते हैं कि उन्हें खाने में क्या पसंद था और वह ऐसा क्या खाते थे जिससे उनके शरीर में हमेशा एनर्जी बनी रहती थी?

Asianet News Hindi | Published : Jan 30, 2021 8:54 AM IST

110
आखिर दिनभर क्या खाते थे बापू? भारत को आजादी दिलवाने वाले गांधीजी की ऐसी थी डाइट

महात्मा गांधी के दिन की शुरुआत गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद डालकर पीने से होती थी। वह शाम को भी इसी तरह नींबू पानी पीते थे।

210

गांधी जी शाकाहारी थे और अक्सर हरी पत्तेदार सब्जियां खाया करते थे। गांधी जी जब लंदन में थे तो वो Vegetarian Society का हिस्सा बन गए थे। इतना ही नहीं बाद में गाय का दूध और इससे बनने वाली बाकी चीजों का सेवन भी बंद कर वो Vegan बन गए थे।

310

वीगेन बनने के बाद उन्होंने बकरी का दूध पीना शुरू किया। वैसे तो उनका मानना था कि इंसान को अपनी मां के दूध के अलावा किसी भी दूसरे दूध को पीने का कोई अधिकार नहीं है, पर सेहत के चलते जब उन्हें डॉक्टरों ने दूध पीने की सलाह दी तो उन्होंने बकरी का दूध पीना शुरू किया था। इसके साथ ही वो अपने लिए खुद बादाम का दूध बनाया करते थे। 

410

गांधी जी दिन में एक बार अंकुरित गेंहू जरूर खाते थे। साथ ही दोपहर के खाने में वे गेंहू और चने की मिक्स रोटी के साथ में पीली दाल खाना पसंद करते थे।

510

गांधी जी कभी भी दाल में बिना घी डाले इसे नहीं खाते थे। 1908 में जब महात्मा गांधी साउथ अफ्रीका की जेल में थे, तो भारतीय कैदियों को खाने में घी नहीं दिया जाता था। तब महात्मा गांधी ने पहले इसका विरोध किया लेकिन फिर उन्हें लगा कि घी उनके लिए जरूरी नहीं है।

610

महात्मा गांधी ने वनस्पती घी का भी विरोध किया था क्योंकि उनका मानना था कि इसे बनाने के लिए Chemicals का इस्तेमाल किया जाता है।
 

710

महात्मा गांधी के मीठे में जलेबी और हलवा बहुत पसंद था, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने मीठा खाना कम कर दिया और चीनी की जगह खाने के बाद वह शहद लेने लगे थे।

810

फलों में अमरूद और आम उन्हें बहुत पसंद था। नपी-तुली और Organic Diet को हम आधुनिक डाइट का नाम देते हैं लेकिन गांधी जी बहुत पहले से इसे अपनाते थे।
 

910

स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान गांधीजी ने करीब 17 उपवास किए थे जिनमें से सबसे लंबा उपवास 21 दिनों तक चला था। उनका मानना था कि उपवास करना सेहत के लिए भी काफी अच्छा होता है।

1010

गांधीजी ने स्वास्थ्य और खान-पान पर कई किताबें भी लिखी हैं, जैसे ‘डाइट एंड डाइट रिफॉर्म्स’ (diet and diet reforms), ‘द मॉरल बेसिस ऑफ वेजिटेरियनिज्म’ (The moral basis of vegetarianism) और ‘की टू हैल्थ'(Key to Health) उनकी प्रमुख किताबें है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos