इस होली रंगों से आएगा चेहरे पर GLOW, किचन में रखी इन चीजों से आसानी से घर पर करें तैयार

Published : Mar 22, 2021, 02:24 PM IST

फ़ूड डेस्क: होली का त्योहार अब बेहद नजदीक है। होली यानी रंगों का त्योहार। साथ ही ढेर सारी मिठाइयां और अलग-अलग तरह के पकवान। होली के त्योहार का किचन से पुराना रिश्ता है। ऐसे में अगर रंगों का नाता भी किचन से जोड़ दिया जाए तो? जी हां, जिन रंगों को  के बाद चेहरे पर कई तरह के रिएक्शन हो जाते हैं, उसे अगर घर की रसोई में बनाया जाए तो उसी चेहरे पर ग्लो आ जाएगा। आज हम आपको घर के किचन में रखे सामानों से ही रंग बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। ये कलर्स बिलकुल नेचुरल हैं और इन्हें जब आप चेहरे पर लगाएंगे तो आपका चेहरा और ज्यादा दमक जाएगा। 

PREV
18
इस होली रंगों से आएगा चेहरे पर GLOW, किचन में रखी इन चीजों से आसानी से घर पर करें तैयार

लाल रंग (सूखा)
-मार्केट से लाल रंग लाने की जगह आप लाल चंदन पाउडर को आटे में मिला दें। अगर चंदन पाउडर नहीं है तो आप सिंदूर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।  
 

28

लाल रंग (गीला)
गीला लाल रंग तैयार करने के लिए रातभर चुकुन्दर को पानी में डाल कर रख दें। आप चाहें तो चुकुन्दर की जगह गुड़हल के फूल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे भी गीला लाल रंग तैयार हो जाएगा। 

38

पीला रंग (सूखा)
सूखे पीले रंग के लिए एक कटोरी में हल्दी लें। अब इसमें बेसन मिला दें। ये चेहरे के लिए काफी अच्छा है।  

48

पीला रंग (गीला)
हल्दी को पानी में भिगो कर पीले रंग का गीला रंग तैयार कर सकते हैं। आप चाहें तो गेंदा फूल से भी इसे बना सकते हैं। 

58

ऑरेंज रंग (सूखा)
टेसू यानी पलाश के फूल पहले ही तोड़ लें। इसे दो से तीन दिन धूप में सुखाएं। अब इसे पाउडर बना लें।  

68

ऑरेंज रंग (गीला)
टेसू के फूलों को रातभर के लिए पानी में भिगो दें। या फिर इसे उबाल कर नारंगी रंग तैयार करें।  

78

हरा रंग (सूखा)
मेथी या पुदीने के पत्ते को दो से तीन दिन धूप में सूखा दें। अब इसे मिक्सी में पीस लें। इसके पाउडर को चेहरे पर लगाने के लिए इस्तेमाल करें। 

88

हरा रंग (गीला)
हरी पत्तेदार सब्जियों को उबालकर इसका पेस्ट बना लें। इसे गीले रंग की जगह यूज कर सकते हैं।  

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories