फूड डेस्क: बचपन से ही आपको दूध पीने के कई फायदे बताए गए होंगे। सेहत के लिए दूध काफी जरुरी होता है। अपने पौष्टिक गुणों के कारण ये हर मां की पहली पसंद है। सभी बच्चों को प्यार से या डांटकर दूध पिलाया जाता है। ना सिर्फ बच्चों के लिए, बल्कि दूध बड़े-बुजुर्गों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, कई लोगों को दूध पीने का सही तरीका नहीं पता है। इस वजह से दूध पीने से नुकसान भी होने लगता है। ऐसे में आज हम आपको दूध पीने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। दूध के सभी पौष्टिक गुण आपको मिलें इसके लिए कुछ ख़ास चीजों का ध्यान रखना होता है। वरना फायदे की जगह दूध आपको नुकसान पहुंचाने लगेगा।
आपने कई बार बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि दूध पीने के बाद कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए। या फिर दूध पीने के बाद कभी खट्टे फल नहीं खाने चाहिए। इसकी ख़ास वजह है।
27
दूध पीने के तुरंत बाद कभी नहीं पानी नहीं पीना चाहिए। इससे पेट खराब हो जाता है। साथ ही अगर दूध पीने के तुरंत बाद पानी पी लिया जाए तो दूध के पौष्टिक गुण शरीर को नहीं मिल पाते।
37
दूध पीने के तुरंत बाद अगर पानी पिया जाए तो इससे बॉडी का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। यानी अगर आपने पानी पी लिया तो दूध आपको जल्दी नहीं पचेगा। इससे आपको एसिडिटी होने लगेगी।
47
दूध अपने आप में एक पूरा आहार है। इसे पीने से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही ये हमें भरपूर एनर्जी देता है। दूध पीने से कई स्वास्थ्य संबंधी फायदे होते हैं। बस इसे सही ढंग से पिया जाए।
57
कभी भी खाना खाने के तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए। इससे फूड पॉइजनिंग, गैस, अपच, उल्टी आना, पेट दर्द होना, लूज मोशन जैसी समस्याएं हो सकती है। इसके पीछे कारण है खाने में नमक और तेल का मिला होना। ये दोनों ही दूध के परस्पर विरोधी हैं।
67
दूध पीने का एक और बहुत जरुरी नियम है। दूध को हमेशा खड़े होकर पीना चाहिए। इससे आपके घुटने कभी खराब नहीं होंगे। यहाँ ये भी जानना जरुरी है कि पानी को हमेशा बैठकर पीना चाहिए।
77
आयुर्वेद में दूध पीने के कई और तरीके भी बताए गए हैं। दूध पीने में सबसे बड़ी समस्या जो आती है वो है गैस की। लेकिन अगर ऊपर बताए तरीकों को फॉलो किया जाए, तो दूध आसानी से पच जाएगा
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.